1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Video: सऊदी में फंसे हिंदुस्तानी की गुहार, वायरल वीडियो कराएगा वतन वापसी?

Video: सऊदी में फंसे हिंदुस्तानी की गुहार, वायरल वीडियो कराएगा वतन वापसी?

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 20, 2016 10:52 pm IST,  Updated : Mar 20, 2016 10:54 pm IST

नई दिल्ली: पैसे कमाने और खुशहाल जिंदगी के सपने लेकर हर साल हजारों हिंदुस्तानी खाड़ी देशों में जाते हैं लेकिन वहां उनके साथ धोखा होता है। वहां से आंख खोल देने वाली एक खबर सामने

abdul- India TV Hindi
abdul

नई दिल्ली: पैसे कमाने और खुशहाल जिंदगी के सपने लेकर हर साल हजारों हिंदुस्तानी खाड़ी देशों में जाते हैं लेकिन वहां उनके साथ धोखा होता है। वहां से आंख खोल देने वाली एक खबर सामने आई है जहां एक हिंदुस्तानी से गलत कॉन्ट्रैक्ट पर साइन कराया जाता है। कंपनी छुट्टी नहीं देती, वक्त पर सैलरी नहीं देती और ज्यादा शोर शराबा करने पर सरकार जेल में डाल देती है।

'प्लीज मुझे इंडिया वापस बुला लो'

'प्लीज आप बहुत लोगों को इंडिया वापस बुला रहे हैं..मुझे भी मदद करके मेरे को भी वापस बुला लीजिए अपने देश में...आपकी बड़ी मेहरबानी होगी...क्योंकि आप लोग बहुत लोगों को यहां से वापिस बुलाया है...मेरी भी मदद कर दीजिए।'

आंखों में आंसू, चेहरे पर दर्द, बेबसी और बार बार एक ही गुहार मुझे मेरे वतन वापस बुला लो। अपने वतन वापस लौटने को तड़पता ये शख्स अब्दुल सत्तार मकंदर है। जिन आंखों में सपने लेकर मकंदर सऊदी अरब में ट्रक ड्राइवर की नौकरी करने गया था, वहीं आंखें आंसुओं से भीगी हुई हैं।

सऊदी अरब में फंसे एक हिंदुस्तानी की ये दर्दभरी गुहार....

‘मैं यहां पर सऊदी अरब में...सऊदी अरब में काम कर रहा हूं ड्राइवर का...जो मेरा कपिल है वो मेरे को घर जाने नहीं देता है...अब मुझे सऊदी में आए हुए 23 महीने हो रहे हैं...क्योंकि वो घर जाने नहीं दे रहा है..मैं छुट्टी का पेपर डाला हूं पांच महीने पहले...वो मेरे को कह रहा है कि नहीं जाने दूंगा...सऊदी कानून के हिसाब से तेरे को और तीन महीने बैठाउंगा।’

अब्दुल का दर्द उसी की जुबानी

वीडियो में अब्दुल सत्तार ने कहा, ‘मुझे धोखे से ये डिस्कॉम गल्फ फ्लायर्स वाला यहां भेजा है..कह रहा था 8 घंटा काम है...ओवरटाइम 4 घंटा देगा बोलके भेजा था लेकिन वो न ओवरटाइम दे रहा है, ना कुछ खाने के लिए पैसा भी देता है। आज 12 तारीख है अभी तक सैलरी नहीं डाला हुआ है और ये बोलता है कि मेरे डिस्कॉम वाला मुझसे जबर्दस्ती का पेपर में साइन करवाया है कि उसमें लिखा था कि वो महीने में 100 रियाल काटेगा..वो मेरे मालूम नहीं था...धोखे से वो मेरे को साइन करवा लिया है।’

आगे की स्लाइड में देखिए वीडियो-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत