1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तारीख कल, नहीं बढ़ेगी समयसीमा

आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तारीख कल, नहीं बढ़ेगी समयसीमा

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 30, 2017 11:52 pm IST,  Updated : Jul 30, 2017 11:53 pm IST

वित्त वर्ष 2016-17 का आयकर रिटर्न दाखिल करने के लिए कल आखिरी तिथि है और इसमें किसी तरह की ढील देने का कोई प्रस्ताव नहीं है।

itr- India TV Hindi
itr

नई दिल्ली: वित्त वर्ष 2016-17 का आयकर रिटर्न दाखिल करने के लिए कल आखिरी तिथि है और इसमें किसी तरह की ढील देने का कोई प्रस्ताव नहीं है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। इसे बढ़ाने का प्रस्ताव नहीं है। विभाग के पास इलैक्ट्रॉनिक रूप में पहले ही 2 करोड़ से अधिक रिटर्न दाखिल किए जा चुके हैं। विभाग ने करदाताओं से समय पर रिटर्न दाखिल करने की अपील की है।

ई-फाइलिंग की वेबसाइट पर कुछ समस्याएं आने के बारे में अधिकारी ने कहा कि विभाग की इस वेबसाइट पर कोई बड़ी गड़बड़ नहीं देखी गई है, सिर्फ कुछ समय के लिए इस पर रखरखाव के चलते व्यवधान देखा गया था।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत