1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर में शांतिपूर्ण तरीके से मना स्वतंत्रता दिवस का उत्सव, देखिए तस्वीरें

जम्मू-कश्मीर में शांतिपूर्ण तरीके से मना स्वतंत्रता दिवस का उत्सव, देखिए तस्वीरें

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 15, 2019 10:39 pm IST,  Updated : Aug 15, 2019 10:43 pm IST

कश्मीर घाटी में स्वतंत्रता दिवस का उत्सव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ और इस दौरान किसी भी अप्रिय घटना की खबर नहीं है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

Jammu - India TV Hindi
School children perform during 73rd Independence Day celebrations at Mini Stadium in Jammu. Image Source : PTI

श्रीनगर। कश्मीर घाटी में स्वतंत्रता दिवस का उत्सव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ और इस दौरान किसी भी अप्रिय घटना की खबर नहीं है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

Sringar
Image Source : PTIJammu and Kashmir women police take part in a parade on the occasion of 73rd Independence Day at Sher-e-Kashmir Cricket Stadium in Srinagar.

जम्मू-कश्मीर प्रशासन के मुख्य सचिव रोहित कंसल ने यह भी बताया कि बृहस्पतिवार को रात्रिकाल का पहला विमान 150 यात्रियों को लेकर रवाना होगा। उन्होंने संवाददाताओं से बताया, ‘‘ स्वतंत्रता दिवस का उत्सव शांतिपूर्ण रहा और घाटी में कोई अप्रिय घटना दर्ज नहीं की गई।’’

कंसल ने बताया कि श्रीनगर पहले से ही रात्रिकालीन सेवा देने की क्षमता रखने वाला अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा है और यह खुशी की बात है कि बृहस्पतिवार को ही रात्रिकालीन सेवा की शुरुआत भी हो गई।

Satya Pal Malik
Image Source : PTIJammu and Kashmir Governor Satya Pal Malik salutes after unfurling the National flag on the occasion of 73rd Independence Day, at Sher-e-Kashmir Cricket Stadium in Srinagar.

प्रशासन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक बडगाम, पुलवामा, अवंतिपोरा, त्राल, गंदेरबल, कुलगाम, बारामुला, शोपियां, अनंतनाग और बांदीपोरा में स्वतंत्रता दिवस का उत्सव मनाया गया।

Sringar
Image Source : AP Jammu and Kashmir state Governor Satyapal Malik salutes after hoisting national flag to mark  Independence Day in Srinagar.

जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा है कि सशस्त्र बलों की सतत कार्रवाई से आतंकवादियों ने हार मान ली है। जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त करने के बाद यह पहला स्वतंत्रता दिवस है।

Independence Day
Image Source : PTIAdvisor to J&K Governor Farooq Khan reviews the parade during 73rd Independence Day celebrations at Mini Stadium in Jammu.

राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने गुरुवार को श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के बाद उन्होंने अर्धसैनिक बलों और जम्मू-कश्मीर पुलिस की परेड का निरीक्षण किया। बाद में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि केंद्र के फैसले के बाद लोगों को अपनी पहचान को लेकर चिंतित होने की जरूरत नहीं है।

BJP MP Jamyang Tsering Namgyal
Image Source : PTIBJP MP Jamyang Tsering Namgyal dances as he participates in 73rd Independence Day celebrations along with students and local people.

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत