1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. स्वतंत्रता दिवस 2020: कश्मीर में मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल की गई

स्वतंत्रता दिवस 2020: कश्मीर में मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल की गई

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 15, 2020 07:20 pm IST,  Updated : Aug 15, 2020 07:20 pm IST

एहतियाती उपायों के चलते शनिवार को स्वतंत्रता दिवस पर कश्मीर में मोबाइल की इंटरनेट सेवा कई घंटे तक रोके जाने के बाद इसे फिर से बहाल कर दिया गया।

Independence Day: Mobile internet services restored in Kashmir- India TV Hindi
Independence Day: Mobile internet services restored in Kashmir Image Source : PTI

श्रीनगर। एहतियाती उपायों के चलते शनिवार को स्वतंत्रता दिवस पर कश्मीर में मोबाइल की इंटरनेट सेवा कई घंटे तक रोके जाने के बाद इसे फिर से बहाल कर दिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घाटी में स्वतंत्रता दिवस के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के तहत शनिवार तड़के मोबाइल पर इंटरनेट सेवा रोक दी गयी थी। उन्होंने बताया कि एहतियाती उपाय के मद्देनजर रोकी गई सेवा को पहले की तरह बहाल कर दिया गया है।

अधिकारी ने कहा कि शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में आयोजित आधिकारिक समारोह के समाप्त होने के बाद इंटरनेट सेवा को बहाल किया गया। वर्ष 2005 से ही सुरक्षा कवायदों के तहत कुछ मौकों को छोड़कर ऐसे अवसरों पर मोबाइल पर फोन सेवा और इंटरनेट सेवा स्थगित की जाती रही है।

वर्ष 2005 में स्वतंत्रता दिवस परेड के दौरान बख्शी स्टेडियम के बाहर आतंकवादियों द्वारा किए गए विस्फोट के बाद से सुरक्षा एजेंसियां एहतियात के तौर पर ये कदम उठाती हैं। किसी जिले में मुठभेड़ जारी रहने की स्थिति में भी सेवाएं रोक दी जाती हैं ताकि असामाजिक तत्व भीड़ ना जुटाएं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत