1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत अफ्रीका शिखर सम्मेलन आज से, 54 देशों के प्रमुख ले रहे हैं हिस्सा

भारत अफ्रीका शिखर सम्मेलन आज से, 54 देशों के प्रमुख ले रहे हैं हिस्सा

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 26, 2015 09:02 am IST,  Updated : Oct 26, 2015 11:05 am IST

नई दिल्ली: भारत-अफ्रीका शिखर सम्मेलन का आगाज सोमवार से हो रहा है। सम्मेलन में शिरकत करने के लिए 54 अफ्रीकी देशों के प्रमुखों और प्रतिनिधी भारत पहुंच रहे हैं। इनके लिए राजधानी के नौ पांच

भारत-अफ्रीका शिखर...- India TV Hindi
भारत-अफ्रीका शिखर सम्मेलन आज से दिल्ली में

नई दिल्ली: भारत-अफ्रीका शिखर सम्मेलन का आगाज सोमवार से हो रहा है। सम्मेलन में शिरकत करने के लिए 54 अफ्रीकी देशों के प्रमुखों और प्रतिनिधी भारत पहुंच रहे हैं। इनके लिए राजधानी के नौ पांच सितारा होटल बुक करने के साथ सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

30 अक्टूबर तक चलने वाले इस सम्मेलन में सुरक्षा के लिए एयरपोर्ट से लेकर होटलों और इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम तक करीब 2000 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। एयरफोर्स के 2 हेलीकॉप्टर हवाई निगरानी में तैनात रहेंगे। 100 से ज़्यादा इमारतों पर 185 स्नाइपर्स तैनात रहेंगे। साथ ही होटलों और स्टेडियम में 5 स्तर का सुरक्षा घेरा होगा।

डीसीपी (ट्रैफिक) शरद अग्रवाल के मुताबिक, सुरक्षा इंतजाम के साथ ही दिल्‍ली ट्रैफिक पुलिस भी यातायात व्‍यवस्‍था को सुगम रखने के लिए मुस्‍तैद है। उन्‍होंने लोगों से अपील की है 28 और 29 अक्टूबर को वह मथुरा रोड, प्रगति मैदान, आईटीओ, तिलक मार्ग, विकास मार्ग और बहादुर शाह जफर मार्ग की तरफ से जाने से परहेज करें।

रविवार देर शाम तक 54 अफ्रीकी देशों में से 24 के शासनाध्यक्ष दिल्ली पहुंच गए थे। चूंकि द्विपक्षीय वार्ता का दौर बुधवार से शुरू होगा, इसलिए शासनाध्यक्षों के आने का सिलसिला मंगलवार तक जारी रहेगा।

सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी 28 और 29 अक्टूबर को अफ्रीकी देशों के प्रमुखों के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।

गौरतलब है कि अफ्रीका में भारत बड़े निवेशक की भूमिका में है। वहां लगभग 30 अरब डॉलर का भारतीय निवेश है।

 
अफ्रीकी देशों से भारत की व्यापारिक साझेदारी भी अच्छी है। अफ्रीकी देशों से भारत का करीब 70 अरब डॉलर का व्यापार होता है। व्यापार और निवेश साझेदारी के अलावा भारत का ध्यान अपने मेक इन इंडिया अभियान को गति देने का भी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत