1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत ने सितंबर तक 161.2 करोड़ डॉलर की दाल का किया आयात

भारत ने सितंबर तक 161.2 करोड़ डॉलर की दाल का किया आयात

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 30, 2015 04:21 pm IST,  Updated : Nov 30, 2015 04:21 pm IST

नई दिल्ली: भारत ने चालू वित्त वर्ष के दौरान सितंबर तक 161.2 करोड़ डॉलर की 22.37 लाख टन दालों का आयात किया। यह जानकारी आज संसद में दी गई। अप्रैल से सितंबर की अवधि में

भारत ने सितंबर तक 161.2...- India TV Hindi
भारत ने सितंबर तक 161.2 करोड़ डॉलर की दाल का किया आयात

नई दिल्ली: भारत ने चालू वित्त वर्ष के दौरान सितंबर तक 161.2 करोड़ डॉलर की 22.37 लाख टन दालों का आयात किया। यह जानकारी आज संसद में दी गई।

अप्रैल से सितंबर की अवधि में दालों का सबसे अधिक आयात कनाडा (9.30 लाख टन) से हुआ जिसके बाद म्यांमार (5.52 लाख टन) और ऑस्ट्रेलिया (2.23 लाख टन) का स्थान रहा। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा लोकसभा में आज दिए गए एक लिखित जवाब के मुताबिक देश में पिछले वित्त वर्ष के दौरान 45.84 लाख टन दालों का आयात हुआ था।

इस साल दालों की कीमत बढ़कर 210 रुपए प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई थी। ऐसा 2014-15 में घरेलू उत्पादन घटकर 20 लाख टन रहने के बीच हुआ। कम बारिश के कारण दालों के उत्पादन में 14 प्रतिशत की कमी आई।

फसल वर्ष 2014-15 के दौरान देश का दलहन उत्पाद 1.72 करोड़ टन रहा जो 2.5 करोड़ टन की मांग के मुताबिक काफी कम है। इस अंतराल की भरपाई आयात के जरिए की जा रही है। इस बार सरकार ने दो साल के अंतराल के बाद दालों का आयात किया है। इससे पहले निजी क्षेत्र के कारोबारी इसका आयात कर रहे थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत