नई दिल्ली: एक दिवसीय दौरे पर आयरलैंड पहुंचे भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी ने आयरिश प्रधानमंत्री के साथ मिलकर एक साझा बयान जारी किया। मोदी 23 सितंबर से 29 सिंतबर तक के विदेशी दौरे पर निकले हैं। मोदी को इस दौरान मोदी को संयुक्त राष्ट्र में भाषण देना है, फेसबुक के संस्थापक से मुलाकात करनी है और इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से मुलाकात भी करनी है। आपको बता दें कि भारत और आयरलैंड के बीच संबंध स्वतंत्रता के बाद से ही हैं। साल 2013 में दोनों देशों के बीच वस्तु और सेवाओं का कुल कारोबार 2.48 अरब यूरो था। आयरलैंड से निर्यात होने वाले महत्वपूर्ण उत्पादों में कम्प्यूटर हार्डवेयर, साफ्टवेयर, फार्मास्यूटिकल्स और केमिकल्स, मशीनरी आदि शामिल हैं। दूसरी ओर भारत से उस देश को होने वाले निर्यात में कपड़ा, परिधान, फर्मास्यूटिकल्स, हल्के इंजीनियरिंग उत्पाद और केमिकल्स आदि शामिल है।
साझा बयान में क्या बोले मोदी और आयरिश पीएम
आयरिश पीएम एंडा कैनी
- दोनों देशों के रिश्ते गहरे और काफी पुराने हैं।
- हमें आयरलैंड के लोगों की स्किल और आईटी टैक के भारत के साथ मिलकर काम करने में बेहतर संभावनाएं नजर आती हैं।
- संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार पर चर्चा की है।
पीएम मोदी
- यह यात्रा छोटी हो सकती है लेकिन यह ऐतिहासिक है। एक भारतीय पीएम को आयरलैंड की धरती पर पहुंचने में 59 साल लग गए।
- आयरिश निर्यात ने हमें भूविज्ञान सर्वेक्षण और भारत के पहला भाषायी सर्वेक्षण जैसे संस्थान दिए हैं।
- रविंद्र नाथ टैगोर और डब्ल्यूबी यीट्स के बीच की दोस्ती के जरिए भारत और आयरलैंड के रिश्ते प्रगाण हुए हैं।
- भारत और आयरलैंड को करीबी साझेदारी और आपसी सहयोग की संभावनाएं तलाशनी चाहिए।
- भारत और आयरलैंड एशिया और यूरोपी के तेजी से उभरती अर्थव्यवस्थाओं में से एक हैं।
- मुझे उम्मीद है कि आयरलैंड की वीजा पॉलिसी भारत के आईटी फर्म के लिए बेहतर होगी।
- दोनों देशों के बीच जल्द ही सीधी विमानन सेवा उपलब्ध होगी।
- सतत विकास के लक्ष्यों को बेहतर नेतृत्व प्रदान करने के लिए मैं आयरलैंड को धन्यवाद देना चाहूंगा।
- भारत और आयरलैंड शांति मिशनों की स्थापना के लिए साझेदार रहे हैं।
- भारत एशिया का पहला देश था जिसके साथ आपने में राजनयिक संबंध स्थापित किए।
- एनएसजी में भारत की सदस्यता के लिए भारत को आयरलैंड की मदद की दरकार है।
- मैं यहां के प्रधानमंत्री को भारत में देखने की उम्मीद करता हूं।
- भारतीय राज्यों के नीति निर्देशक सिद्धांत आयरलैंड के संविधान से प्रेरित हैं।