1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शहीदी दिवस: 87 श्रद्धालुओं को पाक ने वीजा नहीं दिया, भारत ने जताया विरोध

शहीदी दिवस: 87 श्रद्धालुओं को पाक ने वीजा नहीं दिया, भारत ने जताया विरोध

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 14, 2019 10:45 pm IST,  Updated : Jun 14, 2019 10:45 pm IST

भारत ने 87 भारतीय श्रद्धालुओं को वीजा देने से मना करने को लेकर पाकिस्तान के समक्ष सख्त विरोध दर्ज कराया है। दरअसल, ये लोग सिखों के पांचवें गुरू अर्जन देव के शहीदी दिवस पर पड़ोसी देश की यात्रा करना चाहते थे। 

प्रतिकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतिकात्मक तस्वीर

नयी दिल्ली: भारत ने 87 भारतीय श्रद्धालुओं को वीजा देने से मना करने को लेकर पाकिस्तान के समक्ष सख्त विरोध दर्ज कराया है। दरअसल, ये लोग सिखों के पांचवें गुरू अर्जन देव के शहीदी दिवस पर पड़ोसी देश की यात्रा करना चाहते थे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि जिन श्रद्धालुओं को वीजा देने से मना कर दिया गया, वे आधिकारिक जत्था का हिस्सा थे। उन्होंने बताया कि भारतीय श्रद्धालुओं के एक निजी समूह को पाबंदियों वाला वीजा दिया गया। 

विदेश मंत्रालय ने शहीदी जोर मेला के मौके पर 87 श्रद्धालुओं के आधिकारिक जत्था को वीजा देने से इनकार करने को लेकर पाकिस्तान सरकार के समक्ष सख्त विरोध दर्ज कराया है। इस अवसर पर श्रद्धालु गुरूद्वारा डेरा साहिब जाते हैं। 

एक सूत्र ने बताया कि मंत्रालय ने पाकिस्तान उच्चायोग द्वारा धार्मिक भावनाओं और भारतीय श्रद्धालुओं के समर्पण के प्रति दिखाये गए अनादर पर अपनी चिंता जाहिर करता है। वहीं, पाकिस्तान ने भारतीय श्रद्धालुओं के एक निजी समूह को मनमाने तौर पर पाबंदियों वाला वीजा (सिर्फ रेल मार्ग से यात्रा के लिए) जारी किया। विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान से बगैर किसी पाबंदी के फौरन वीजा जारी करने की अपील की है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत