1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर भारी गोलीबारी

भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर भारी गोलीबारी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 04, 2015 08:53 am IST,  Updated : Aug 04, 2015 01:13 pm IST

जम्मू: जम्मू एवं कश्मीर में भारत और पाकिस्तान के बीच अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर आज भारी गोलीबारी की तथा मोर्टार दागे जिसमें एक युवक की मौत हो गयी। पाकिस्तान ने परगवाल और इसके आसपास करीब 12

भारत-पाक सीमा पर भारी...- India TV Hindi
भारत-पाक सीमा पर भारी गोलीबारी, जवान घायल, 1 की मौत

जम्मू: जम्मू एवं कश्मीर में भारत और पाकिस्तान के बीच अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर आज भारी गोलीबारी की तथा मोर्टार दागे जिसमें एक युवक की मौत हो गयी। पाकिस्तान ने परगवाल और इसके आसपास करीब 12 पोस्ट पर फायरिंग की। पाकिस्तान की तरफ से हुई फायरिंग में एक सिविलियन गंभीर रूप से घयल है जब्कि अर्जुन सिंह नाम का एक BSF जवान  भी घायल हो गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने जम्मू जिले के कानाचक इलाके में सीमा के पास रात के समय कुछ संदिग्ध गतिविधियां देखीं।"

अधिकारी ने बताया, "BSF ने किसी भी संभावित घुसपैठ को विफल करने के उद्देश्य से गोलियां चलाईं, जिसके बाद दोनों तरफ से सुबह होने तक गोलीबारी चलती रही।"

उन्होंने कहा, "लेकिन, पाकिस्तान रेंजर्स ने मंगलवार सुबह 6.05 बजे BSF की चौकी पर अकारण गोलीबारी की।"

BSF ने जवाबी गोलीबारी की, जिसके बाद दोनों तरफ से भारी गोलीबारी शुरू हो गई।

पाकिस्तानी सेना एवं पाकिस्तान रेंजर्स ने सोमवार को भी नियंत्रण रेखा (LoC) और अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर चार स्थानों पर संघर्षविराम का उल्लंघन किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत