1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. COVID19 : 24 घंटे में 43,263 नए मामले सामने आए, 338 लोगों की मौत

COVID19 : 24 घंटे में 43,263 नए मामले सामने आए, 338 लोगों की मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 09, 2021 10:26 am IST,  Updated : Sep 09, 2021 10:37 am IST

24 घंटे में 43,263 नए मामले सामने आए हैं जबकि 338 लोगों की मौत हो गई है।कोरोना संक्रमण से मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 4,41,749 हो गई है।

COVID19 : 24 घंटे में 43,263 नए मामले सामने आए, 338 लोगों की मौत- India TV Hindi
COVID19 : 24 घंटे में 43,263 नए मामले सामने आए, 338 लोगों की मौत Image Source : FILE

नई दिल्ली:  देश भर में पिछले 24 घंटे में 43,263 नए मामले सामने आए हैं जबकि 338 लोगों की मौत हो गई है जबकि 40, 567 मरीज स्वस्थ् हो चुके हैं। देशभर में अबतक कोरोना संक्रमण की कुल संख्या बढ़कर 3,31,39,981 हो गई है वहीं एक्टिव मामले 3,93,614 हैं। इस संक्रमण से मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 4,41,749 हो गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 338 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,41,749 हो गई। देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी बढ़कर 3,93,614 हो गई है, जो कुल मामलों का 1.19 प्रतिशत है और मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97. 48 प्रतिशत है।

 आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत