1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. VIDEO: भारत की सबसे लंबा सुरंग लगभग तैयार

VIDEO: भारत की सबसे लंबा सुरंग लगभग तैयार

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 14, 2015 09:12 am IST,  Updated : Jul 14, 2015 11:59 am IST

उधमपुर: भारत की सबसे लंबी सुरंग के निर्माण कार्य का काम अब आखिरी दौर में पहुंच गया है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के इंजीनियर्स ने चेनानी और नाशारी के बीच अंतिम दौर का काम

VIDEO: भारत की सबसे लंबा...- India TV Hindi
VIDEO: भारत की सबसे लंबा सुरंग लगभग तैयार

उधमपुर: भारत की सबसे लंबी सुरंग के निर्माण कार्य का काम अब आखिरी दौर में पहुंच गया है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के इंजीनियर्स ने चेनानी और नाशारी के बीच अंतिम दौर का काम शुरू कर दिया है।

इस सुरंग के शुरू हो जाने से जम्मू से श्रीनगर का रास्ता 30 किलोमीटर कम हो जाएगा। साढ़े नौ किलोमीटर लंबी इस सुरंग को तैयार करने में 2500 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

सबसे बड़ी बात ये है कि इस टनल को भारतीय कंपनी बना रही है। इंजीनियर्स का दावा है कि इसे आम लोगों के लिए अगले साल जुलाई में खोल दिया जाएगा।

टनल के बनकर तैयार हो जाने से लैंडस्लाइडिंग और बर्फ की वजह से होने वाली रुकावट दूर हो जाएगी। खास बात ये है कि टनल में ही पार्किंग एरिया, पैदल चलने वालों के लिए जगह और वेंटिलेशन की भी पूरी व्यवस्था है।

अगली स्लाइड पर देखें भारत का सबसे लंबे सुरंग का वीडियो........

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत