1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दुश्मनों के छक्के छुड़ाने भारत आ रहा है अपाचे हेलीकॉप्टर!!

दुश्मनों के छक्के छुड़ाने भारत आ रहा है अपाचे हेलीकॉप्टर!!

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 23, 2015 09:14 am IST,  Updated : Nov 18, 2016 11:50 am IST

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे से पहले सुरक्षा संबंधी कैबिनेट कमेटी (सीसीएस) ने मंगलवार को अमेरिका से 2.5 बिलियन डॉलर यानी 165 अरब रुपये के रक्षा सौदे को मंजूरी दे दी है।

अपाचे को अमेरिकी सेना के एडवांस्‍ड अटैक हेलीकॉप्‍टर प्रोग्राम के लिए डेवलप किया गया था। उस समय अमेरिकी सेना एएच-1 कोबरा हेलीकॉप्‍टर को प्रयोग करती थी। अपाचे ने पहली उड़ान 30 सितंबर 1975 को भरी थी।

अपाचे को 1981 तक एएच-64 नाम से जाना जाता था। इसे 1981 के अंत में अपाचे नाम दिया गया। अमेरिकी सेना में उस समय अपने हेलीकॉप्‍टरों का नाम अमेरिकी भारतीय जनजातीय नामों पर रखती थी।

अप्रैल 1986 में अपाचे को अमेरिकी सेना में शामिल किया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत