इंडिया टीवी कॉन्क्लेव ''वंदे मातरम'' के मंच पर रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा शहीद मेजर विभूति ढौंढियाल की पत्नी निकिता कौल का सम्मान किया गया। इस दौरान इंडिया टीवी के एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा भी मंच पर मौजूद थे। इस दौरान रक्षा मंत्री ने निकिता कौल से कहा, 'मैं आपके साहस की सरहाना करती हूं, आज सभी लोग आपके साथ खड़े हैं। मैं सरकार की तरफ से आपको विश्वास दिलाना चाहती हूं अब हमारी कोशिश होगी कि हमारे देश में किसी सैनिक का बलिदान ना हो।' वहीं, रजत शर्मा ने कहा कि आप पर, आपके परिवार पर और आपके शहीद पति पर पूरे देश को नाज हैं। पूरा देश और समाज आपके साथ है।
इंडिया टीवी कॉन्क्लेव ''वंदे मातरम'' में आज जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। इस मौके देश के बड़े नेता, सेना के पूर्व अधिकारी, डिफेंस एक्सपर्ट एक साथ मंच पर मौजूद थे और बताया कि दुश्मन को किस भाषा में जवाब दिया जाए।