1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. फ्रांस से 36 लड़ाकू विमान खरीदेगा भारत

फ्रांस से 36 लड़ाकू विमान खरीदेगा भारत

 Written By: IANS
 Published : Dec 27, 2015 04:04 pm IST,  Updated : Dec 27, 2015 04:06 pm IST

नई दिल्ली: फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद अगले साल जनवरी में प्रस्तावित अपनी भारत यात्रा के दौरान प्रमुख रक्षा समझौतों पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। सूत्रों ने बताया, "दोनों देशों के बीच 36 राफेल लड़ाकू

rafale- India TV Hindi
rafale

नई दिल्ली: फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद अगले साल जनवरी में प्रस्तावित अपनी भारत यात्रा के दौरान प्रमुख रक्षा समझौतों पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। सूत्रों ने बताया, "दोनों देशों के बीच 36 राफेल लड़ाकू विमानों के लिए समझौते पर हस्ताक्षर हो सकते हैं।"

भारत ने इस साल अप्रैल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्रांस यात्रा के दौरान जेट विमान खरीदने की इच्छा जताई थी। भारतीय वायुसेना प्रमुख मार्शल अरुप राहा ने अक्टूबर में कहा था कि वह आशावान हैं कि यह समझौता इस साल के अंत में हो जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक, फ्रांस के राष्ट्रपति 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लेने के लिए भारत दौरे पर होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत