1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर में मिग-21 दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित

कश्मीर में मिग-21 दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित

 Written By: IANS
 Published : Aug 24, 2015 01:25 pm IST,  Updated : Aug 24, 2015 01:27 pm IST

श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर के बड़गाम जिले में सोमवार को भारतीय वायुसेना का एक मिग-21 फाईटर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान का पायलट सुरक्षित बच निकलने में कामयाब रहा। यहां एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया,

मिग-21 फाईटर विमान...- India TV Hindi
मिग-21 फाईटर विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित

श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर के बड़गाम जिले में सोमवार को भारतीय वायुसेना का एक मिग-21 फाईटर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान का पायलट सुरक्षित बच निकलने में कामयाब रहा। यहां एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया, "बड़गाम जिले के सोइबुघ इलाके में सुबह करीब 11 बजे एक मिग-21 बाइसन फाईटर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।"

प्रवक्ता ने कहा, "पायलट विमान से सुरक्षित बाहर निकल आया और उसे दुर्घटनास्थल से कुछ दूरी पर सेना के एक हेलीकॉप्टर ने बचाया।"

लड़ाकू विमान ने श्रीनगर स्थित भारतीय वायुसेना के हवाईअड्डे से उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत