1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रूस से 33 फाइटर प्लेन खरीदने का प्रस्ताव, 21 मिग और 12 सुखोई

रूस से 33 फाइटर प्लेन खरीदने का प्रस्ताव, 21 मिग और 12 सुखोई

 Reported By: Manish Prasad @manishindiatv
 Published : Jun 18, 2020 05:57 pm IST,  Updated : Jun 18, 2020 06:44 pm IST

चीन के साथ सीमा पर बढ़े तनाव के बीच भारत वायुसेना ने रूस से 33 लड़ाकू विमान खरीदने का मन बनाया है। भारतीय वायुसेना ने रूस से 33 फाइटर प्लेन खरीदने का प्रस्ताव दिया है।

Representational Image- India TV Hindi
Representational Image Image Source : TWITTER/IAF_MCC

नई दिल्ली। चीन के साथ सीमा पर बढ़े तनाव के बीच भारत वायुसेना ने रूस से 33 लड़ाकू विमान खरीदने का मन बनाया है। भारतीय वायुसेना ने रूस से 33 फाइटर प्लेन खरीदने का प्रस्ताव दिया है। इन 33 फाइटर प्लेन में 21 मिग 29एस प्लेन होंगे और 12 सुखोई एमकेआई प्लेन होंगे। इंडिया टीवी को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय वायुसेना ने रक्षा मंत्रालय को यह प्रस्ताव भेजा है। रूस से इन विमानों को खरीदने की लागत लगभग 6000 करोड़ रुपए बैठेगी। 

सीमा ड्यूटी के दौरान भारतीय सैनिकों के पास होते हैं हथियार- जयशंकर

नई दिल्ली. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के एक सवाल के जवाब में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बृहस्पतिवार को कहा कि चीन की सीमा की रक्षा कर रहे सभी भारतीय जवानों के पास हथियार होते हैं। इससे पहले राहुल गांधी ने लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में 20 भारतीय जवानों के शहीद होने को लेकर सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि ‘हमारे सैनिकों को शहीद होने के लिए निहत्थे क्यों भेजा गया।’

विदेश मंत्री ने कहा कि 1996 और 2005 में हुए दो द्विपक्षीय समझौतों के प्रावधानों के अनुसार दोनों देशों की सेनाएं आग्नेयास्त्रों का उपयोग नहीं करती हैं। राहुल गांधी द्वारा सवाल किए जाने के बाद जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘हम तथ्य को स्पष्ट कर दें। सीमा ड्यूटी पर सभी सैनिक हमेशा अपने पास हथियार रखते हैं, खासकर जब वे चौकी से बाहर निकलते हैं। जवानों ने 15 जून को गलवान में भी ऐसा किया था। लंबे समय से चले आ रहे चलन (1996 और 2005 के समझौतों के अनुसार) टकराव के दौरान आग्नेयास्त्रों का उपयोग नहीं किया जाता।’’

सोमवार को गलवान घाटी में दोनों सेनाओं के बीच हुई भीषण झड़प में एक कर्नल सहित बीस भारतीय सैन्यकर्मी शहीद हो गए थे। चीन ने हताहतों की संख्या के बारे में अभी तक कोई आंकड़ा जारी नहीं किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत