1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. वायुसेना दिवस पर हिंडन एयर बेस पर पुराने और नए विमान दिखाएंगे करतब

वायुसेना दिवस पर हिंडन एयर बेस पर पुराने और नए विमान दिखाएंगे करतब

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 29, 2019 07:11 pm IST,  Updated : Sep 29, 2019 07:11 pm IST

वायुसेना आठ अक्टूबर को अपनी स्थापना के 87 वर्ष पूरे करेगा और वायुसेना की योजना इस दिन अपने हिंडन एयर बेस पर पुराने एवं नये विमानों का ‘‘एयर शो’’ करने की है। अधिकारियों ने रविवार के यह जानकारी दी।

Indian Air Force to celebrate 87th anniversary on October 8- India TV Hindi
Indian Air Force to celebrate 87th anniversary on October 8

नयी दिल्ली: वायुसेना आठ अक्टूबर को अपनी स्थापना के 87 वर्ष पूरे करेगा और वायुसेना की योजना इस दिन अपने हिंडन एयर बेस पर पुराने एवं नये विमानों का ‘‘एयर शो’’ करने की है। अधिकारियों ने रविवार के यह जानकारी दी। भारतीय वायुसेना की स्थापना आठ अक्टूबर 1932 को की गई थी। वायुसेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘वायुसेना अपना 87 वां स्थापना वर्ष गर्व के साथ मनायेगी। ’’ 

उन्होंने कहा कि इस अवसर पर गाजियाबाद के हिंडन एयर फोर्स स्टेशन पर विभिन्न विमान अपने करतब दिखाएंगे। वायुसेना ने कहा, ‘‘एयर शो के लिए अभ्यास मंगलवार से शुरू होगा।’’ 

वायुसेना ने कहा कि जिन इलाकों में विमान कम ऊंचाई से गुजरेंगे, उनमें वजीरपुर ब्रिज, करावलनगर, अफजलपुर, हिंडन, हापुड़, पिलखुआ, गाजियाबाद आदि शामिल हैं। साथ ही लोगों से भी कहा गया है कि खुले में किसी जंतु का शव पड़ा दिखने पर फौरन ही इस बारे में अधिकारियों को सूचना दी जाए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत