1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. PoK से नीलम नदी में बहकर आया बच्चे का शव, भारतीय सेना ने पाकिस्तान को सौंपा

PoK से नीलम नदी में बहकर आया बच्चे का शव, भारतीय सेना ने पाकिस्तान को सौंपा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 11, 2019 05:56 pm IST,  Updated : Jul 11, 2019 05:56 pm IST

 जम्मू-कश्मीर के गुरेज इलाके में नदी में मिला एक बच्चे के शव गुरुवार को पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को सौंप दिया गया। दरअसल पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगित बलतिस्तान का 7 वर्षीय आबिद शेख का शव नीलम नदी में बह कर गुरेज इलाके में आ गया था।

gilgit boy- India TV Hindi
नदी मे बह कर आया था बच्चे का शव Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के गुरेज इलाके में नदी में मिला एक बच्चे के शव गुरुवार को पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को सौंप दिया गया। दरअसल पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगित बलतिस्तान का 7 वर्षीय आबिद शेख का शव नीलम नदी में बह कर गुरेज इलाके में आ गया था।

शव को सबसे पहले स्थानीय लोगों ने मंगलवार को देखा और इसकी जानकारी पुलिस को दी। इस दौरान सीमा पार से चलाए जाने वाले कुछ सोशल मीडिया पेजों ने शव की शिनाख्त भी कर ली। गुरुवार को प्रक्रिया पूरी किए जाने के बाद भारतीय सेना से शव को पाकिस्तान को सुपुर्द कर दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत