नई दिल्ली: दिन-प्रतिदिन महिलाओं के प्रति छेड़छाड़ लगातार बढ़ती ही जा रही है ऐसे में जरूरत है कि कोई गंभीर कदम उठाया जाए। इसके लिए जरूरी है कि महिलाओं में सतर्कता को बढ़ाया जाए। आज हम आपको ऐसी ही एक तकनीक के बारे में बताने जा रहे है जिससे महिलाएं खुद के साथ होने वाली छेड़-छाड़ से खुद को बचा सकती हैं अब यदि कोई भी व्यक्ति किसी लड़की को छेड़ने की कोशिश करेगा तो उसे 3800 वॉल्ट का झटका लगेगा। अब आप यह सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है। हम आपको बता दें कि इस डिवाइस को एक ब्रा के रूप में बनाया गया है। इस अनोखी ब्रा का निर्माण मनीषा मोहन नाम की एक लड़की ने किया है। मनीषा मोहन अमेरिका की एमआईटी कंपनी से जुड़ी हुई हैं। और मनीषा को इंतजार है कि कब सरकार उनके इस प्रोजेक्ट के लिए मंजूरी देगी।
इनोवेशन स्कॉलर्स इन रेजीडेंस प्रोग्राम हुआ था मनीषा का चयन
मनीषा का कहना है कि महिलाओं के लिए आवश्यक है कि वह अपने मकसद को सशक्त करें और अपनी इस अनोखी तकनीक के जरिए वह इसकी कोशिश कर रही हैं। वह आए दिन होने वाली रेप की घटनाओं को रोकने के लिए सोसाइटी हैरेसिंग इक्यूपमेंट (शी) की तरह ही एक सुरक्षित अंडरगार्मेंट्स बनाना चाहती हैं। मनीषा को अपने इस डिवाइस के लिए राष्ट्रपति भवन के इनोवेशन स्कॉलर्स इन रेजीडेंस प्रोग्राम के लिए चुना गया था। उन्हें राष्ट्रपति भवन में एक महीना रह कर अपने इनोवेटिव आइडिया पर काम करने का मौका मिला था।
अगली स्लाइड में पढ़ें क्या खासियत है इस ब्रा की