1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मोदी सरकार के आने के बाद श्रीलंका से जल्द छुड़ाये जा रहे हैं भारतीय मछुआरे: सुषमा

मोदी सरकार के आने के बाद श्रीलंका से जल्द छुड़ाये जा रहे हैं भारतीय मछुआरे: सुषमा

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 03, 2017 03:53 pm IST,  Updated : Aug 03, 2017 03:53 pm IST

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज दावा किया कि केन्द्र में नरेन्द्र मोदी नीत सरकार आने के बाद से श्रीलंका नौसेना द्वारा उनके जल क्षेत्र का कथित उल्लंघन करने के लिए पकड़े गये भारतीय मछुआरों को अपेक्षाकृत जल्दी छुड़वाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 20

sushma swaraj- India TV Hindi
sushma swaraj

नई दिल्ली: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज दावा किया कि केन्द्र में नरेन्द्र मोदी नीत सरकार आने के बाद से श्रीलंका नौसेना द्वारा उनके जल क्षेत्र का कथित उल्लंघन करने के लिए पकड़े गये भारतीय मछुआरों को अपेक्षाकृत जल्दी छुड़वाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में 251 मछुआरों को श्रीलंका से रिहा करवाया और 42 नौकाओं को मुक्त कराया गया।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों के उत्तर में बताया कि मोदी सरकार ने मछुआरों के मुद्दों को उच्चतम स्तर पर उठाया है। इनमें मई 2017 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की श्रीलंका यात्रा के दौरान उनकी वहां के राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के साथ बैठक के दौरान यह मुद्दा उठाया।

साथ ही उन्होंने दावा किया कि मोदी सरकार के आने के बाद श्रीलंका नौसेना द्वारा उनके जल क्षेत्र का कथित उल्लंघन करने के लिए पकड़े गये भारतीय मछुआरों को अपेक्षाकृत जल्दी छुड़वाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में 251 मछुआरों को श्रीलंका से रिहा करवाया तथा 42 नौकाओं को मुक्त कराया गया।

उन्होंने बताया कि 31 जुलाई 2017 की स्थिति के अनुसार श्रीलंका अधिकारियों की हिरासत में भारतीय मछुआरों और उनकी मछली पकड़ने वाली नौकाओं की संख्या क्रमश: 15 और 117 है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत