
शादी के लिए लड़कियों ने मना कर दिया
उन्होंने आगे बताते हुए कहा कि जब मैं शादी करना चाहता था तो कोई भी लड़की मुझसे शादी के लिए तैयार नहीं हुई। 10 से 12 लड़कियों से मिलने के बाद भी सभी ने मुझसे शादी के लिए मना कर दिया। एक बार एक लड़की शादी के लिए तैयार भी हो गई, लेकिन लड़की के घर वालों को रिश्ता पसंद ना होने के कारण यह शादी नहीं हो पाई। श्रीधर ने अपने नाखूनों को किसी संग्रहालय को दान करने का फैसला किया है श्रीधर का सबसे लंबा नाखून उनके अंगूठे का है इसकी लंबाई 186.6 सेमी है। रिंग फिंगर 181.6 सेमी, लिटिल फिंगर 179.1 सेमी, इंडेक्स फिंगर का नाखून 164.5 सेमी का है।