1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जनाब को चढ़ा अजीब शौक, रखते हैं दुनिया के सबसे लंबे नाखून

जनाब को चढ़ा अजीब शौक, रखते हैं दुनिया के सबसे लंबे नाखून

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 04, 2015 12:29 pm IST,  Updated : Dec 04, 2015 12:30 pm IST

नई दिल्ली:  आपने लोगों के तरह-तरह के शौक देखे होंगे। किसी को खाने का शौक होता है तो किसी को बाल बढ़ाने का किसी को डांस का शौक होता है तो किसी को गाने का।

जनाब को चढ़ा अजीब शौक,...- India TV Hindi
जनाब को चढ़ा अजीब शौक, रखते हैं दुनिया के सबसे लंबे नाखून

नई दिल्ली: आपने लोगों के तरह-तरह के शौक देखे होंगे। किसी को खाने का शौक होता है तो किसी को बाल बढ़ाने का किसी को डांस का शौक होता है तो किसी को गाने का। आज हम आपको ऐसे ही शख्स के बारे में बता रहे है जिसका शौक बेहद ही अटपटा है। दरअसल इस शख्स को नाखून बढ़ाने का शौक है। आमतौर पर ऐसे शौक महिलाओं के होते है, लेकिन एक व्यक्ति को यह अजीब शौक चढ़ चुका है। इस व्यक्ति का नाम श्रीधर है और यह दुनिया के सबसे लंबे नाखून रखने वाले व्यक्ति है। आपको बता दें कि पिछले 63 सालों से इसने अपने नाखून नहीं काटे हैं। श्रीधर की उम्र 78 साल है उनका कहना है कि जब वह स्कूल में थे तभी से उन्होंने अपने बाएं हाथ के नाखून काटना बंद कर दिया था। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने 2016 एडिशन के लिए श्रीधर को शामिल किया है।

परेशानियों का सामना करना पड़ा-

श्रीधर के नाखून की लंबाई 909.9 सेंटीमीटर है श्रीधर अपनी बात बताते हुए कहते है कि जब उनके नाखून बड़े होने लगे तो उनके टीचर्स और घर वालों ने इसका बहुत ही ज्यादा विरोध किया लेकिन मैं अपने फैसले पर टिका रहा। उन्होंने कहा कि लंबे नाखूनों की वजह से लोग मुझसे नाराज रहने लगे, घर वालों ने भी कपड़े धोने बंद कर दिए। मैं खुद ही अपने कपड़े धोता था। लंबे नाखूनों की वजह से नौकरी मिलना भी मुश्किल हो गया था।

अगली स्लाइड में देखें और तस्वीरें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत