1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. बारामती में फिर प्लेन क्रैश, प्रशिक्षण उड़ान के दौरान हादसा, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

बारामती में फिर प्लेन क्रैश, प्रशिक्षण उड़ान के दौरान हादसा, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

 Reported By: Saket Rai,  Sachin Chaudhary Written By: Niraj Kumar
 Published : Aug 09, 2026 01:41 pm IST,  Updated : Aug 09, 2026 02:27 pm IST

बारामती एयरपोर्ट के पास एक ट्रेनी विमान हादसे का शिकार हो गया। इससे पहले भी बारामती एयरपोर्ट के पास विमान हादसे हो चुके हैं। इसी साल जनवरी में विमान हादसे में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की मौत हो गई थी।

Baramati plane crash- India TV Hindi
बारामती में विमान हादसा Image Source : REPORTER INPUT

बारामती: पुणे के पास बारामती में एक बार फिर ट्रेनिंग विमान हादसे का मामला सामने आया है। बारामती एयरपोर्ट के पास एक प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। राहत की बात यह रही कि विमान में सवार ट्रेनी पायलट सुरक्षित बच गया। जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर ट्रेनिंग उड़ान के दौरान यह विमान एयरपोर्ट परिसर में लैंड कर रहा था। लैंडिंग के प्रयास के दौरान विमान जमीन पर गिर गया। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। वहीं बारामती एयरपोर्ट पर लगातार हो रहे विमान हादसों से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। इसी एयरपोर्ट पर लैडिंग के दौरान प्लेन क्रैश में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की मौत हो गई थी।

मई 2026 में हुई थी क्रैश लैंडिंग

इससे पहले 13 मई 2026 को  रेडबर्ड कंपनी का एक ट्रेनर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। बारामती हवाई अड्डे के पास स्थित गोजुबाबी गांव की सीमा में गिर गया था। क्रैश लैंडिंग के दौरान, विमान का एक हिस्सा जमीन पर गिरने से पहले एक बिजली के खंभे से टकरा गया। हादसे के समय विमान में केवल एक ट्रेनी पायलट सवार था, जिसे कोई गंभीर चोट नहीं आई। वह बाल-बाल बच गया। बताया जाता है कि विमान में तकनीकी खराबी आ गई थी।

जनवरी 2026 में अजित पवार की विमान हादसे में हुई मौत

वहीं, जनवरी 2026 में बारामती एयरपोर्ट पर एक चार्टर विमान हादसे में महाराष्ट्र के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत हुई थी। ⁠ अजित पवार मुंबई से इस विमान में सवार होकर बारामती जा रहे थे।  इस घटना में मारे गए अन्य लोगों में कैप्टन सुमित कपूर शामिल थे, जिन्हें 15,000 घंटे का उड़ान अनुभव था और सह-पायलट कैप्टन शांभवी पाठक को 1,500 घंटे का उड़ान अनुभव था। विमान में सवार लोगों में पवार के निजी सुरक्षा अधिकारी विदिप जाधव और विमान परिचारिका पिंकी माली भी शामिल थीं। हादसे का शिकार लीयरजेट 46 विमान दिल्ली स्थित ‘वीएसआर वेंचर्स’ द्वारा संचालित किया जाता था।

लगातार हो रही विमान दुर्घटनाओं ने बारामती एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था, विमान संचालन और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल यह है कि हादसों के बाद भी एयरपोर्ट और आसपास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ठोस और स्थायी कदम क्यों नहीं उठाए जा रहे हैं?

ये भी पढ़ें:

Ajit Pawar Plane Crash: वो आखिरी 26 मिनट...रनवे नजर आते ही एटीसी से टूट गया संपर्क, विमान बना आग का गोला

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।