1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. बारामती में फिर से हुआ विमान हादसा, गांव में गिरा रेडबर्ड कंपनी का प्लेन

बारामती में फिर से हुआ विमान हादसा, गांव में गिरा रेडबर्ड कंपनी का प्लेन

 Reported By: Saket Rai, Edited By: Subhash Kumar
 Published : May 13, 2026 10:50 am IST,  Updated : May 13, 2026 12:45 pm IST

महाराष्ट्र के बारामती में एक प्रशिक्षण विमान हादसे का शिकार हो गया है। रेडबर्ड कंपनी का विमान गोजुबाबी गांव की सीमा में गिरा। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, प्रशिक्षु पायलट सुरक्षित है।

baramati plane crash- India TV Hindi
बारामती में विमान गिरा। Image Source : REPORTER

महाराष्ट्र के बारामती जिले से विमान हादसे की खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार, रेडबर्ड कंपनी का एक ट्रेनर विमान बारामती हवाई अड्डे के पास स्थित गोजुबाबी गांव की सीमा में गिर गया। क्रैश लैंडिंग के दौरान, विमान का एक हिस्सा जमीन पर गिरने से पहले एक बिजली के खंभे से टकरा गया। खबर है कि हादसे के समय विमान में केवल एक प्रशिक्षु पायलट सवार था, जिसे कोई गंभीर चोट नहीं आई। प्रशिक्षु पायलट सुरक्षित है। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।

हादसे के बारे में क्या पता लगा?

इस हादसे को लेकर पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, प्लेन हादसे की ये घटना बुधवार को सुबह करीब 8:50 बजे सामने आई है। विमान में बुधवार की सुबह तकनीकी खराबी आ गई जिसके बाद वह बारामती में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पुलिस ने बताया है कि इस घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आयी और विमान में सवार एकमात्र प्रशिक्षु पायलट घटना के बाद सुरक्षित बाहर आ गया। 

बिजली के खंभे से टकराया विमान

पुलिस ने हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों की की ओर से मिली जानकारी के हवाले से बताया है कि विमान कम ऊंचाई पर उड़ रहा था। इसी दौरान विमान में तकनीकी खराबी आ गई। जब विमान अचानक से नीचे उतरने लगा तो उMका एक हिस्सा पहले बिजली के एक खंभे से टकराया और फिर जमीन से टकरा गया। इस हादसे के बारे में सूचना मिलने के ठीक बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक, हादसे को लेकर आगे की जांच और कार्रवाई की जा रही है।

बारामती में ही अजित पवार की गई थी जान

बता दें कि इसी साल 28 जनवरी की तारीख को बारामती में भीषण विमान हादसा हुआ था। इस हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी पार्टी के प्रमुख अजित पवार समेत 5 लोगों की मौत हो गई थी। जानकारी के अनुसार, अजित पवार एक जनसभा को संबोधित करने के लिए मुंबई से बारामती के लिए निकले थे। हालांकि, बारामती में उनका प्लेन लैंडिंग के समय क्रैश हो गया। 

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान गैंगस्टर नेटवर्क तोड़ने के लिए ATS का एक्शन, मुंबई-नागपुर समेत इन जगहों पर की ताबड़तोड़ रेड

महाराष्ट्र के सांगली में तेज बारिश और आंधी से बड़ा हादसा, मंदिर की दीवार ढही, 6 लोगों की मौत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।