1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई में CJP का प्रदर्शन हुआ फ्लॉप, 50 से 80 लोग भी एक साथ नजर नहीं आए

मुंबई में CJP का प्रदर्शन हुआ फ्लॉप, 50 से 80 लोग भी एक साथ नजर नहीं आए

 Reported By: Saket Rai,  Written By: Subhash Kumar
 Published : Oct 16, 2026 06:53 pm IST,  Updated : Oct 16, 2026 07:32 pm IST

कॉकरोच जनता पार्टी ने शुक्रवार को प्रदर्शन का अह्वान किया था। हालांकि, दिल्ली से लेकर मुंबई तक CJP का प्रदर्शन फ्लॉप ही रहा। मुंबई में CJP के प्रदर्शन में 50 से 80 लोग भी एक साथ नजर नहीं आए।

CJP Protest in mumbai flop- India TV Hindi
मुंबई में CJP का प्रदर्शन। Image Source : ANI

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने शुक्रवार को लहरा दो तिरंगा अभियान के तहत विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया था। उन्होंने दिल्ली के कनॉट प्लेस पर स्थित सेंट्रल पार्क में प्रदर्शन का ऐलान किया था। हालांकि, प्रदर्शन से पहले ही दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दिपके को हिरासत में ले लिया। दिल्ली में सीजेपी के प्रदर्शन का असर नहीं दिखा। इसके अलावा CJP ने मुंबई समेत कई अन्य जगहों पर भी प्रदर्शन की तैयारी की थी। हालांकि, मुंबई में भी कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन फ्लॉप साबित रहा है।

मुंबई में CJP का प्रदर्शन फ्लॉप

जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में कॉकरोच जनता पार्टी के लहरा दो तिरंगा मोर्चे को सुबह 10 बजे से 5 बजे तक की इजाजत दी गई थी। आज का मोर्चा मुंबई के आजाद मैदान में फ्लॉप साबित हुआ। सुबह से लेकर शाम 5 बजे तक गिनती के लोग ही नजर आए। एक बार में गिनती के 50 से 80 लोग भी एक साथ नजर नहीं आए। इतना ही नहीं पूरे दिन आंदोलन किसी एक मुद्दे पर टिके रहने के बजाय अलग-अलग विषयों पर घूमता रहा।

अभिजीत दिपके और नेहा बोरा हिरासत में

आपको बता दें कि शुक्रवार को अभिजीत दिपके को दिल्ली के कनॉट प्लेस में सेंट्रल पार्क में 'लहरा दो तिरंगा रैली' निकालने का आह्वान किया था। हालांकि, CJP का तिरंगा मार्च शो फ्लॉप हो गया है। अभिजीत दिपके के बुलावे पर भी जनता नहीं पहुंची। अभिजीत दिपके को घर से निकलते ही प्रिवेंटिव कस्टडी में ले लिया गया। कनॉट प्लेस में रास्ते खुले दिखे और ट्रैफिक भी सामान्य दिखा। दिपके को सेंट्रल पार्क जाने के दौरान हिरासत में लिया गया। इसके अलावा AISA की अध्यक्ष नेहा बोरा को मंडी हाउस से हिरासत में लिया गया है।

 

दिल्ली में पूरी तरह से किलेबंदी

दिल्ली के कनॉट प्लेस इलाके में पुलिस सुबह से मुस्तैद दिखी। यहां चप्पे-चप्पे पर दिल्ली पुलिस और पैरा मिलिट्री की फोर्स तैनात है। CJP के तिरंगा मार्च वाली मोर्चाबंदी से पहले दिल्ली में पूरी तरह से किलेबंदी कर दी गई थी। कनॉट प्लेस के इलाके में धारा 163 लागू है। दिल्ली पुलिस के 6,000 से ज्यादा जवान और CAPF की 220 कंपनियां सेंट्रल दिल्ली में तैनात है। कनॉट प्लेस के साथ ही पटेल चौक, ITO और संसद मार्ग पर बैरिकेडिंग की गई है। कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क को शुक्रवार और शनिवार के लिए बंद कर दिया है। दिल्ली पुलिस ने बिना अनुमति के मार्च या प्रदर्शन करने पर कड़े एक्शन की चेतावनी दी है।

ये भी पढ़ें- अभिजीत दिपके को दिल्ली पुलिस के नोटिस में क्या-क्या कहा गया है? पॉइंट टू पॉइंट समझिए

आज कनॉट प्लेस में CJP का तिरंगा मार्च, जारी हुई ट्रैफिक एडवाइजरी, इन रास्तों पर पड़ सकता है असर

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।