1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रेलवे ने कैंसिल की ये स्पेशल ट्रेनें, यात्रा से पहले देखें लिस्ट, कहीं आपकी ट्रेन शामिल तो नहीं

रेलवे ने कैंसिल की ये स्पेशल ट्रेनें, यात्रा से पहले देखें लिस्ट, कहीं आपकी ट्रेन शामिल तो नहीं

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 19, 2020 02:34 pm IST,  Updated : Dec 19, 2020 02:34 pm IST

जिन ट्रेनों को उत्तर रेलवे द्वारा कैंसिल किय गया है, उनमें 02171 लोकमान्य तिलक-हरिद्वार जंक्शन सुपरफास्ट स्पेशल, 02172 हरिद्वार जंक्शन-लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट स्पेशल, 02549 कामख्या-आनंद विहार एक्सप्रेस स्पेशल, 02550 आनंद विहार-कामख्या एक्सप्रेस स्पेशल, 05004 गोरखपुर-कानपुर अनवरगंज चौरीचौरा एक्सप्रेस स्पेशल और 05003 कानपुर अनवरगंज-गोरखपुर चौरीचौरा एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं।

Indian railways IRCTC cancels these special train see the full list । रेलवे ने कैंसिल की ये स्पेशल ट- India TV Hindi
रेलवे ने कैंसिल की ये स्पेशल ट्रेनें, यात्रा से पहले देखें लिस्ट, कहीं आपकी ट्रेन शामिल तो नहीं Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली. भारतीय रेलवे ने कोरोना संक्रमण के दौर में बेहद सीमित संख्या में ट्रेनों का संचालन कर रहा है। अब उत्तर रेलवे द्वारा कुछ ट्रेनों को कैंसिल किया गया है। जिन ट्रेनों को उत्तर रेलवे द्वारा कैंसिल किय गया है, उनमें 02171 लोकमान्य तिलक-हरिद्वार जंक्शन सुपरफास्ट स्पेशल, 02172 हरिद्वार जंक्शन-लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट स्पेशल, 02549 कामख्या-आनंद विहार एक्सप्रेस स्पेशल, 02550 आनंद विहार-कामख्या एक्सप्रेस स्पेशल, 05004 गोरखपुर-कानपुर अनवरगंज चौरीचौरा एक्सप्रेस स्पेशल और 05003 कानपुर अनवरगंज-गोरखपुर चौरीचौरा एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं।

पढ़ें- भारतीय रेलवे ने दी बड़ी सहूलियत, चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, ये रही जानकारी

लोकमान्य तिलक-हरिद्वार-लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट स्पेशल

02171 लोकमान्य तिलक-हरिद्वार जंक्शन सुपरफास्ट स्पेशल- ये गाड़ी सोमवार और गुरुवार को चलती है। आने वाले दिनों में ये ट्रेन 21 दिसंबर से 28 जनवरी के बीच कैंसिल रहेगी। ठीक इसी तरह, 02172 हरिद्वार जंक्शन-लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट स्पेशल, जो गुरुवार और शुक्रवार को चलती है। 22 दिसंबर से 29 जनवरी के बीच में कैंसिल रहेगी।

कामख्या-आनंद विहार-कामख्या एक्सप्रेस स्पेशल
02549 कामख्या-आनंद विहार एक्सप्रेस स्पेशल, जो हफ्ते में चार दिन- सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शनिवार के लिए कैंसिल की गई है। अब ये गाड़ी 21 दिसंबर से 30 जनवरी के बीच हफ्ते में तीन दिन ही सेवाए देगी। ठीक इसी तरह 02550 आनंद विहार-कामख्या एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन भी हफ्ते में तीन दिन ही सेवाएं देगी और बुधवार, गुरुवार, शनिवार और सोमवार को कैंसिल रहेगी।

चौरीचौरा एक्सप्रेस स्पेशल
05004 गोरखपुर-कानपुर अनवरगंज चौरीचौरा एक्सप्रेस स्पेशल कानपुर अनवरगंज और प्रयागराज रामबाग स्टेशनों के बीच हफ्ते में दो दिन कैंसिल रहेगी। ये ट्रेन 18 दिसंबर से 30 जनवरी के बीच इन स्टेशनों के बीच कैंसिल रहेगी।  05003 कानपुर अनवरगंज-गोरखपुर चौरीचौरा एक्सप्रेस स्पेशल प्रयागराज रामबाग-कानपुर अनवरगंज स्टेशनों के बीच 19 दिसंबर से 31 जनवरी तक हफ्ते में दो दिन कैंसिल रहेगी।

कब सामान्य होंगी रेल सेवाएं?
रेलवे ने शुक्रवार को कहा कि सामान्य ट्रेन सेवाएं बहाल होने के संबंध में कोई निश्चित तारीख बताना संभव नहीं है और पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष अब तक यात्रियों से होने वाली आय में 87 प्रतिशत की कमी दर्ज की गयी है। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष वीके यादव ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मौजूदा वित्त वर्ष में यात्रियों से रेलवे को प्राप्त राजस्व 4,600 करोड़ रुपये है और अनुमान है कि मार्च 2021 तक यह राशि बढ़कर 15,000 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगी। पिछले साल रेलवे को यात्रियों से 53,000 करोड़ रूपये की आमदनी हुयी थी।

यादव ने हालांकि कहा कि यात्रियों से होने वाली आय में कमी की भरपाई माल ढुलाई से होने वाली आमदनी से हो जाएगी। माल ढुलाई से होने वाली आमदनी के पिछले साल के आंकड़ों को पार करने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि दिसंबर तक, राष्ट्रीय ट्रांसपोर्टर ने पिछले साल की माल ढुलाई का 97 प्रतिशत पहले ही हासिल कर लिया है। यादव ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के कारण रेल सेवाओं के स्थगित होने से रेलवे को यात्रियों से होने वाली आय में भारी नुकसान हुआ है।

यादव ने कहा कि सामान्य ट्रेन सेवाओं के फिर से शुरू होने के संबंध में कोई निश्चित तारीख बताना संभव नहीं है। महाप्रबंधक स्तर के अधिकारी राज्य सरकारों के साथ चर्चा कर रहे हैं और जब हमें अनुमति मिल जाएगी, हम सेवाएं फिर से शुरू कर देंगे। उन्होंने कहा कि स्थिति अब भी सामान्य नहीं हुयी है। उन्होंने कहा कि अभी जो ट्रेनें चल रही हैं, उनमें भी औसतन 30-40 प्रतिशत सीटें ही भरी होती हैं। यह दर्शाता है कि महामारी का भय अब भी बना हुआ है। यादव ने कहा कि रेलवे अभी 1,089 विशेष रेलगाड़ियां चला रहा है, जबकि कोलकाता मेट्रो की 60 प्रतिशत सेवाएं चालू हैं वहीं मुंबई में 88 प्रतिशत उपनगरीय रेल सेवाएं चालू हैं जबकि चेन्नई में 50 प्रतिशत उपनगरीय सेवाएं परिचालनरत हैं। उन्होंने कहा कि रेलवे के वरिष्ठ अधिकारीगण स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं और सामान्य ट्रेन सेवाओं को "धीरे-धीरे" चरणबद्ध तरीके से पुन: शुरू किया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत