1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Railways शुरू कर रहा है कुछ और स्पेशल ट्रेनें, जानिए- पूरा शेड्यूल और रूट

Railways शुरू कर रहा है कुछ और स्पेशल ट्रेनें, जानिए- पूरा शेड्यूल और रूट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 11, 2021 07:20 pm IST,  Updated : Jan 11, 2021 07:20 pm IST

रेलयात्रियों की सहूलियत को देखते हुए भारतीय रेलवे (Indian Railways) लगातार नई स्पेशल ट्रेनों (Special Trains) का संचालन कर रही है। इसी कड़ी में उत्तर रेलवे (Northern Railway) ने कुछ और स्पेशल रेलगाड़ियों के संचालन का ऐलान किया।

Railways शुरू कर रहा है कुछ और स्पेशल ट्रेनें, जानिए- पूरा शेड्यूल और रूट- India TV Hindi
Railways शुरू कर रहा है कुछ और स्पेशल ट्रेनें, जानिए- पूरा शेड्यूल और रूट Image Source : HTTPS://TWITTER.COM/RAILMININDIA

नई दिल्ली: रेलयात्रियों की सहूलियत को देखते हुए भारतीय रेलवे (Indian Railways) लगातार नई स्पेशल ट्रेनों (Special Trains) का संचालन कर रही है। इसी कड़ी में उत्तर रेलवे (Northern Railway) ने कुछ और स्पेशल रेलगाड़ियों के संचालन का ऐलान किया। उत्तर रेलवे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा, रेलयात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे कानपुर सेंट्रल-आनंद विहार टर्मिनल (Kanpur-Anand Vihar Train) और बीकानेर-हरिद्वार (Bikaner-Haridwar Train) के बीच स्पेशल रेलगाड़ियों का संचालन कर रहा है।

04161-04162- कानपुर-आंनद विहार-कानपुर स्पेशल ट्रेन (साप्ताहिक)

ट्रेन संख्या 04161 कानपुर सेन्ट्रल-आंनद विहार टर्मिनल साप्ताहिक स्पेशल रेलगाड़ी 17.01.2021 से अग्रिम सूचना तक प्रत्येक रविवार को कानपुर से सुबह 07.50 बजे प्रस्थान कर उसी दिन सांय 06.20 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुँचेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 04162 आंनद विहार टर्मिनल-कानपुर सेन्ट्रल साप्ताहिक स्पेशल रेलगाड़ी 17.01.2021 से अग्रिम सूचना तक प्रत्येक रविवार को आनंद विहार टर्मिनल से रात 08.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 06.20 बजे कानपुर सेन्ट्रल पहुंचेगी। मार्ग में यह विशेष रेलगाड़ी कानपुर अनवरगंज, कल्याणपुर, कन्नौज गुसाईंगंज, फतेहगुढ, फर्रूखाबाद, भोगांव, मैनपुरीख्, शिकोहाबाद, टुंडला तथा अलीगढ़  स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। 

04717/04718- बीकानेर-हरिद्वार-बीकानेर स्पेशल ट्रेन (सप्ताह में 3 दिन)

ट्रेन संख्या 04717 बीकानेर-हरिद्वार स्पेशल रेलगाड़ी 13.01.2021 से अग्रिम सूचना तक सप्ताह में 3 दिन- प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को बीकानेर से रात 11.25 बजे प्रस्थान करके अगले दिन दोपहर 03.20 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 04718 हरिद्वार-बीकानेर स्पेशल रेलगाड़ी 14.01.2021 से अग्रिम सूचना तक सप्ताह में 3 दिन- प्रत्येक मंगलवार, वीरवार और शनिवार को हरिद्वार से शाम 04.45 बजे प्रस्थान करके अगले दिन सबुह 07.50 बजे बीकानरे पहुंचेगी। मार्ग में यह विशेष रेलगाड़ी श्रीडूंगरगढ़, रतनगढ, चुरू, सादुलपुर, हिसार, भिवानी, रोहतक, गोहाना, पानीपत, करनाल, कुरूक्षेत्र, अम्बाला, सहारनपुर तथा रूड़की स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

पढ़ें- हाल ही में शुरू की 9 स्पेशल ट्रेनें, जानिए पूरा शेड्यूल

उत्तर रेलवे (Northern Railway) ने हाल ही में 9 और नई स्पेशन ट्रेनों का ऐलान (New Special Trains announced) किया था। यह सभी ट्रेनें प्रयागराज संगम (Train to Prayagraj Sangam) के लिए चलाई गई हैं। यह ट्रेनें अलग-अलग शहरों को प्रयागराज संगम से जोड़ती हैं। इनकी टाइमिंग जानने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत