1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत में इन जगहों पर भारतीयों की नो एंट्री, जानिए क्यों'

भारत में इन जगहों पर भारतीयों की नो एंट्री, जानिए क्यों'

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 23, 2015 01:07 pm IST,  Updated : Aug 23, 2015 01:18 pm IST

नई दिल्ली: भारत के संविधान में लिखा है कि कोई भी नागरिक भारत के किसी भी स्थान पर आ और जा सकता है और उसे कोई रोकेगा भी नहीं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि

हिंदुस्तान की इन...- India TV Hindi
हिंदुस्तान की इन जगहों पर पैर भी नहीं रख सकते भारतीय!

नई दिल्ली: भारत के संविधान में लिखा है कि कोई भी नागरिक भारत के किसी भी स्थान पर आ और जा सकता है और उसे कोई रोकेगा भी नहीं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि हमारे ही हिंदुस्तान में कुछ जगहें ऐसी भी हैं जहां भारतीयों के जाने की सख्त मनाही है। आखिर यह प्रतिबंध किन वजहों के चलते है वो दीगर बात है, मगर ऐसा बैन किसी भी हिंदुस्तानी को साल सकता है कि आखिर उसी के मुल्क में उसे किसी खास स्थान पर जाने की मनाही है। यह बात हमें हैरान और परेशान कर सकती हैं, लेकिन यह बात सोहल आने सच हैं। संविधान में उल्लिखित अधिकारों के बावजूद भारत में ही भारतीयों के साथ ऐसा सलूक निंदनीय है और इस फैसले को लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी तीखा विरोध हो चुका है, लेकिन हालात जस के तस हैं और इस भारतीयों के इस हाल एवं नियम में कोई भी तब्दीली नहीं आई है। अफसोस की बात है कि कुछ होटल्स, कैफे और बीच पर बतौर भारतीय हम नहीं जा सकते। आज हम आपको अपनी खास खबर में बताएंगे कि हिंदुस्तान की किन-किन जगहों पर सिर्फ हिंदुस्तानियों का ही जाना प्रतिबंधित है बाकियों का आना यहां वर्जित नहीं माना जाता। यानी विदेशियों के लिए यहां के दरवाजे खुले हैं, लेकिन भारतीयों के लिए “नो एंट्री।”

जाने भारत की किन जगहों पर है भारतीयों की नो एंट्री-

बैंगलोर का Uno-In Hotel-  

बैंगलोर में बना Uno-In Hotel विशेष तौर पर जापानियों के लिए तैयार किया गया है। साल 2012 में बनकर तैयार हुए इस होटल को निपोन इंफ्रास्ट्रक्चर की मदद से तैयार किया गया था। इस होटल को इसलिए बनाया गया था ताकि जापानी सैलानियों की विशेष तौर पर आवभगत की जा सके और उन्हें उनकी पसंद का खाना परोसा जा सके। हालांकि काफी विवाद के बाद साल 2014 में इस होटल पर ग्रेटर बैंगलोर सिटी कॉरपोरेशन ने ताला मरवा दिया।

अगली स्लाइड में जाने और किन जगहों पर पांव भी नहीं रख सकते भारतीय

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत