1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. खुशखबरी! भारतीय इन देशों में बिना वीजा के कर सकते हैं यात्रा, देखें पूरी लिस्ट

खुशखबरी! भारतीय इन देशों में बिना वीजा के कर सकते हैं यात्रा, देखें पूरी लिस्ट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 24, 2020 04:48 pm IST,  Updated : Sep 24, 2020 04:51 pm IST

विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने राज्यसभा को लिखित जवाब में बताया है कि भारतीय लोगों को दुनिया के 16 देशों में वीजा-फ्री यात्रा की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा भारतीयों के लिए दुनियां के 43 देशों में वीजा ऑन अराइवल की सुविधा है।

Indians travel without visa in these countries see full list- India TV Hindi
Indians travel without visa in these countries see full list Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्ली: विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने राज्यसभा को लिखित जवाब में बताया है कि भारतीय लोगों को दुनिया के 16 देशों में वीजा-फ्री यात्रा की सुविधा उपलब्ध है।  इसके अलावा भारतीयों के लिए दुनियां के 43 देशों में वीजा ऑन अराइवल की सुविधा है। वहीं 36 देशों में भारतीय साधारण पासपोर्ट धारकों को ई-वीजा की सर्विस प्रदान की जाती है। 

इन देशों में बिना वीजा के कर सकते हैं यात्रा

  • हांगकांग एसएआर
  • भूटान
  • डोमिनिका
  • बारबाडोस
  • ग्रेनेडाइंस 
  • मालदीव
  • मॉरीशस
  • मोंटसेराट
  • सर्बिया
  • ग्रेनाडा
  • नेपाल
  • हैती
  • नीयू द्वीप
  • समोआ
  • सेनेगल
  • त्रिनिदाद 
  • टोबैगो 
  • सेंट विंसेंट

READ: JIO ने आज पेश किया धांसू प्लान, 399 में नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम, डिजनी+ हॉटस्टार सब मिलेगा, देखें पूरी डिटेल

राज्यमंत्री ने बताया कि वर्तमान में ईरान, इंडोनेशिया और म्यांमार सहित दुनिया के कुल 43 देशों ने भारतीय पासपोर्ट धारकों को वीजा-ऑन-अराइवल की सुविधा दे रखी है।

कोरोना वायरस से पर्यटन क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित है। ऐसे में अब इस क्षेत्र की उम्मीदें आगामी त्योहारी सीजन पर टिकी हुई हैं। पर्यटन क्षेत्र को उम्मीद है कि दिवाली के दौरान उसके कारोबार में सुधार आएगा। उद्योग के एक निकाय का कहना है कि अब इच्छुक पर्यटकों की ओर से पूछताछ बढ़ रही है। ट्रैवल एजेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (टीएएफआई) के पूर्वी क्षेत्र के प्रमुख अनिल पंजाबी ने कहा कि घरेलू और छोटी दूरी के खंड में अब पर्यटक रुचि दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘लोग अब रुचि दिखा रहे हैं। गंतव्यों और सुरक्षा उपायों को लेकर पूछताछ बढ़ी है। हालांकि, यह पूछताछ अभी बुकिंग में तब्दील नहीं हुई है।’’ 

उन्होंने कहा कि अब लोग महामारी के साथ रहना सीख रहे हैं। ऐसे में निश्चित रूप से कुछ लोग जरूरी सुरक्षा उपायों के साथ यात्रा शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि टूर ऑपरेटर लोगों को पर्यटन स्थलों और वहां सुरक्षा की स्थिति के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध करा रहे हैं। हालांकि, काफी-कुछ इस बात पर निर्भर करेगा कि आगे के दिनों में कोविड-19 की स्थिति क्या रहती है। लोग बुकिंग कराना नहीं चाहेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत