1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जानें भारत के 10 भुतहा जगहों के बारे में

जानें भारत के 10 भुतहा जगहों के बारे में

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 13, 2015 02:30 pm IST,  Updated : May 13, 2015 02:56 pm IST

नई दिल्ली: कहते हैं कि इस दुनिया में जो दिखता है वो ही सच होता है पर ऐसा नहीं है। कई बार हम अपने आस-पास कुछ ऐसी गतीविधियां महसूस करते हैं जो हमारे शरीर में

जानें भारत के 10 भुतहा...- India TV Hindi
जानें भारत के 10 भुतहा जगहों के बारे में

नई दिल्ली: कहते हैं कि इस दुनिया में जो दिखता है वो ही सच होता है पर ऐसा नहीं है। कई बार हम अपने आस-पास कुछ ऐसी गतीविधियां महसूस करते हैं जो हमारे शरीर में सिहरन पैदा कर किसी तीसरी दुनिया के बारे में सोचने पर मजबूर करती है।

चाहे कोई माने या ना माने पर हम सभी ने कहीं ना कहीं, कभी ना कभी कुछ ऐसा महसूस किया होगा जो सोचने पर मजबूर करता है कि हम अकेले नहीं हैं बल्कि कोई और भी साथ है जो न तो दिखाई देता है और न ही उसे छू कर महसूस कर सकते हैं।

भारत में कई ऐसे स्थान हैं जिन्हें भुतहा माना जाता है, यानी यह ऐसे स्थान हैं जहां जाने के बाद आपको रुहानी ताकतों या असामान्य सी स्थिति का एहसास होता है। यहां कुछ नहीं होते हुए भी किसी अनजानी ताकत की मौजूदगी दिन में भी लोगों को डराती है।

1. भानगढ का किला, राजस्थान

राजस्थान के अलवर जिले में भानगढ के विरान किला भारत के सबसे भूतहा जगहों में से माना जाता है। किले के बाहर पुरातत्व विभाग का एक बोर्ड लगा हुआ है जिस पर साफ-साफ लिखा है कि सूर्योदय से पहले और सूर्यास्त के बाद किले में प्रवेश वर्जित है। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस किले में आत्माएं भटकती हैं। कुछ लोग बताते हैं यहां उन्हें रुहानी ताकतों का एहसास हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत