1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जनसंख्या मामले में 2050 तक चीन को पछाड देगा भारत!

जनसंख्या मामले में 2050 तक चीन को पछाड देगा भारत!

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 12, 2015 12:36 pm IST,  Updated : Jul 12, 2015 12:36 pm IST

नई दिल्ली: भारत की जनसंख्या शनिवार को एक अरब 27 करोड़, 42 लाख, 39 हजार 769 दर्ज की गई। भारत की जनसंख्या 1.6 फीसदी सालाना की दर से बढ़ रही है और 2050 तक देश

जनसंख्या मामले में 2050...- India TV Hindi
जनसंख्या मामले में 2050 तक चीन को पछाड देगा भारत!

नई दिल्ली: भारत की जनसंख्या शनिवार को एक अरब 27 करोड़, 42 लाख, 39 हजार 769 दर्ज की गई। भारत की जनसंख्या 1.6 फीसदी सालाना की दर से बढ़ रही है और 2050 तक देश दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन सकता है।

विश्व जनसंख्या दिवस पर आज शाम पांच बजे भारत की जनसंख्या 127,42,39,769 दर्ज की गई और यह विश्व की आबादी का 17.25 फीसदी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के तहत आने वाले जनसंख्या स्थिरता कोष (NPSF) ने अधिक जनसंख्या से जुड़ी समस्याओं पर चिंता जताई।

भारत की जनसंख्या के चीन की आबादी की तुलना में तेजी से बढ़ने पर गौर करते हुए कोष के एक अधिकारी ने कहा कि देश 2050 तक दुनिया की सर्वाधिक आबादी वाला देश हो सकता है। चीन की आबादी फिलहाल 1.39 अरब है और यह दुनिया की सर्वाधिक आबादी वाला देश है।

अधिकारी ने कहा, ‘अगर मौजूदा दर बरकरार रहता है तो भारत की आबादी 2050 तक 1.63 अरब होगी और चीन की आबादी को पार कर जाएगी।’ एक कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने जनसंख्या स्थिरीकरण के लक्ष्य को हासिल करने में सरकार की सहायता के लिए एनजीओ को शामिल करने पर जोर दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत