1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर राहुल ने श्लोक के जरिए किया दादी को याद, शक्ति स्थल पहुंची प्रियंका

इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर राहुल ने श्लोक के जरिए किया दादी को याद, शक्ति स्थल पहुंची प्रियंका

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 31, 2020 11:08 am IST,  Updated : Oct 31, 2020 11:08 am IST

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए उनकी समाधि 'शक्ति स्थल' पर पहुंचीं...

इंदिरा गांधी की...- India TV Hindi
इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर राहुल ने श्लोक के जरिए किया दादी को याद, शक्ति स्थल पहुंची प्रियंका Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। राहुल गांधी ने एक श्लोक ट्वीट करते हुए कहा, ‘‘असतो मा सद्गमय, तमसो मा ज्योतिर्गमय, मृत्योर्मामृतं गमय। असत्य से सत्य की ओर, अंधेरे से प्रकाश की ओर, मृत्यु से जीवन की ओर...धन्यवाद दादी, आपने मुझे इन शब्दों का सही अर्थ समझाया और इन शब्दों के साथ जीना सिखाया।’’

दूसरी तरफ, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए उनकी समाधि 'शक्ति स्थल' पर पहुंचीं। कई अन्य कांग्रेस नेताओं ने भी इंदिरा को श्रद्धांजलि दी।

इंदिरा गांधी भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री थी। 31 अक्टूबर, 1984 को उनकी हत्या कर दी गई थी। वह जनवरी 1966 से मार्च 1977 तक देश की प्रधानमंत्री रहीं, इसके बाद 1980 में वह दोबारा देश की प्रधानमंत्री बनीं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत