1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. इंदौर-दौंड ट्रेन लोनावला स्टेशन पर पटरी से उतरी, कोई घायल नहीं

इंदौर-दौंड ट्रेन लोनावला स्टेशन पर पटरी से उतरी, कोई घायल नहीं

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 27, 2021 10:56 am IST,  Updated : Sep 28, 2021 09:17 am IST

अधिकारियों ने बताया कि मुंबई से 80 किलोमीटर दूर स्थित लोनावला स्टेशन पर सुबह करीब सात बजकर 50 मिनट पर जब ट्रेन प्रवेश कर रही थी तब उसके दूसरे और तीसरे डिब्बे पटरी से उतर गए।

indore Daund train derails indian railway latest news इंदौर-दौंड ट्रेन लोनावला स्टेशन पर पटरी से उतर- India TV Hindi
इंदौर-दौंड ट्रेन लोनावला स्टेशन पर पटरी से उतरी, कोई घायल नहीं Image Source : ANI

मुंबई. इंदौर-दौंड विशेष ट्रेन के दो डिब्बे सोमवार सुबह महाराष्ट्र के पुणे जिले में लोनावला स्टेशन पर पटरी से उतर गए। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि मुंबई से 80 किलोमीटर दूर स्थित लोनावला स्टेशन पर सुबह करीब सात बजकर 50 मिनट पर जब ट्रेन प्रवेश कर रही थी तब उसके दूसरे और तीसरे डिब्बे पटरी से उतर गए।

मध्य रेलवे के प्रमुख जनसंपर्क अधिकारी शिवाजी सुतार ने कहा, ‘‘ट्रेन के सभी यात्री सुरक्षित हैं। कोई घायल नहीं हुआ है।’’

उन्होंने बताया कि ट्रेन मध्य प्रदेश के इंदौर से आ रही थी और पुणे जिले के दौंड जा रही थी। सुतार ने बताया कि राहत वाहनों को घटनास्थल पर भेजा गया है। उन्होंने बताया कि पटरी से उतरे दो डिब्बों को अलग करके ट्रेन को नौ बजकर 27 मिनट पर गंतव्य के लिए रवाना किया गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत