1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तिहाड़ जेल में कैदियों ने बनाए हर्बल गुलाल और रंग, कम दामों में यहां से खरीदें

तिहाड़ जेल में कैदियों ने बनाए हर्बल गुलाल और रंग, कम दामों में यहां से खरीदें

 Reported By: Abhay Parashar @abhayparashar
 Published : Mar 22, 2021 08:55 pm IST,  Updated : Mar 22, 2021 08:55 pm IST

होली के त्योहार को देखते हुए दिल्ली की तिहाड़ जेल में कैदियों ने ट्रेनिंग के तहत हर्बल गुलाल और कलर बनाए हैं, जिनका दाम काफी कम रखा गया है।

तिहाड़ जेल में कैदियों ने बनाए हर्बल गुलाल और रंग, कम दामों में यहां से खरीदें- India TV Hindi
तिहाड़ जेल में कैदियों ने बनाए हर्बल गुलाल और रंग, कम दामों में यहां से खरीदें

नई दिल्ली: होली के त्योहार को देखते हुए दिल्ली की तिहाड़ जेल में कैदियों ने ट्रेनिंग के तहत हर्बल गुलाल और कलर बनाए हैं, जिनका दाम काफी कम रखा गया है। इसके साथ ही रूम फ्रेशनर से लेकर हैंडवाश तक काफी चीजें तैयार की गई हैं। प्रोडक्ट्स को टीजे नाम से तैयार करवाया गया है। कैदियों द्वारा तैयार किए गए इन प्रोडक्ट्स को दिल्ली सचिवालय, तीस हजारी कोर्ट समेत तिहाड़ आउटलेट और बाकी कोर्ट एरिया में खरीदे जा सकते है।

गौरतलब है कि दिल्ली की तिहाड़ जेल नंबर 5 में 18 से 21 साल के कैदियों को रखा जाता है और उन्हें अलग-अलग काम सीखने की ट्रेनिंग दी जाती है ताकि सजा काटने के बाद वह आगे अपना जीवन चला सकें। इसीलिए, जेल नंबर 5 में एक फैक्ट्री बनाई गई थी, जिसमें कैदियों को अलग-अलग काम सिखाए जाते थे। हाल ही में डीजी तिहाड़ संदीप गोयल ने रूम फ्रेशनर और शैम्पू यूनिट भी यहां शुरू करवाई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत