1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. निवेशक चीन में जोखिम देखने लगे हैं, भारत को फायदा उठाना चाहिए: BJP नेता

निवेशक चीन में जोखिम देखने लगे हैं, भारत को फायदा उठाना चाहिए: BJP नेता

 Reported By: Bhasha
 Published : May 03, 2020 07:39 pm IST,  Updated : May 03, 2020 07:39 pm IST

विदेशी निवेशक चीन में अपने कारोबार से जुड़े जोखिमों को कम करना चाहते हैं और भारत इस अवसर से फायदा उठा सकता है। एक भाजपा नेता ने यह बात कही।

भारतीय जनता पार्टी के...- India TV Hindi
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रवक्ता बैजयंत जय पांडा

कोलकाता: विदेशी निवेशक चीन में अपने कारोबार से जुड़े जोखिमों को कम करना चाहते हैं और भारत इस अवसर से फायदा उठा सकता है। एक भाजपा नेता ने यह बात कही। गौरतलब है कि कोरोना वायरस महामारी की शुरुआत चीन से हुई थी।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रवक्ता बैजयंत जय पांडा ने शनिवार को वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भारत चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों के साथ बातचीत में कहा कि भारत बहुत कम नुकसान के साथ कोविड-19 के प्रकोप को रोकने में कामयाब रहा। उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘मेरा नजरिया आशावादी है। विदेशी निवेशक चीन के जोखिमों को कम करना चाह रहे हैं और भारत इस अवसर का लाभ उठा सकता है।’’

छोटे और मझोले उद्यमों को कर्ज देने में बैंकों की अनिच्छा के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक के कई बार नीतिगत दरों में कटौती के बावजूद बैंक व्यवसायियों को कर्ज देने से डरते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार कारोबारियों के लिए अलग से विशेष कोष बनाने पर विचार कर सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत