1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुलायम पर धमकाने का आरोप लगाने वाले IPS अमिताभ ठाकुर सस्पेंड

मुलायम पर धमकाने का आरोप लगाने वाले IPS अमिताभ ठाकुर सस्पेंड

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 14, 2015 07:18 am IST,  Updated : Jul 14, 2015 07:20 am IST

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव पर धमकी देने का आरोप लगाने वाले IPS अधिकारी अमिताभ ठाकुर को सस्पेंड कर दिया गया है। यूपी सरकार की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक,

मुलायम पर धमकी का आरोप...- India TV Hindi
मुलायम पर धमकी का आरोप लगाने वाले IPS अमिताभ सस्पेंड

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव पर धमकी देने का आरोप लगाने वाले IPS अधिकारी अमिताभ ठाकुर को सस्पेंड कर दिया गया है।

यूपी सरकार की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, अखिलेश सरकार ने ठाकुर को सर्विस कंडक्ट रूल्स तोड़ने के आरोप में सस्पेंड किया गया है। सर्विस कंडक्ट रुल्स के अनुसार इसे अनुशासनहीनता बताकर उनके ऊपर यह कार्रवाई की गई है।

इस मामले में अमि‍ताभ ठाकुर ने कहा कि,‍ उन्‍हें ये जानकारी मीडि‍या से ही मि‍ली है। साथ ही उन्होंने कहा कि, 'मैं संबंधित अदालत में मामला उठाउंगा।'

अमिताभ ठाकुर ने पिछले हफ्ते सपा सुप्रीमो का कथित धमकी वाला एक ऑडियो टेप जारी किया था, जिसके एक दिन बाद ही ठाकुर के खिलाफ एक पुराने मामले में रेप का केस दर्ज किया गया था।

इसके बाद सोमवार को उन्होंने दिल्ली आकर केंद्रीय गृह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव अनंत कुमार सिंह से मुलाकात की। उन्होंने खुद और अपनी पत्नी एवं सामाजिक कार्यकर्ता नूतन ठाकुर के लिए केंद्रीय बलों की सुरक्षा मांगी।

उन्होंने नार्थ ब्लाक के बाहर संवाददाताओं से कहा, 'मुलायम सिंह यादव ने मुझे नतीजा भुगत लेने की धमकी दी है इसलिए मैं आज अतिरिक्त सचिव से मिला और खुद के लिए एवं अपनी पत्नी के लिए केंद्रीय बलों की सुरक्षा मांगी।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत