1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बेटी का इंस्टाग्राम पर मजाक उड़ने पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने लिखा पोस्ट

बेटी का इंस्टाग्राम पर मजाक उड़ने पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने लिखा पोस्ट

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 21, 2019 10:33 pm IST,  Updated : Jun 21, 2019 10:35 pm IST

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने उनकी बेटी का स्कूल में मजाक उड़ाए जाने और अपमानित किए जाने के बाद शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर एक बेहद कड़ा पोस्ट लिखा।

Union Minister of Women and Child Development Smriti Irani - India TV Hindi
Union Minister of Women and Child Development Smriti Irani  Image Source : PTI

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने उनकी बेटी का स्कूल में मजाक उड़ाए जाने और अपमानित किए जाने के बाद शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर एक बेहद कड़ा पोस्ट लिखा। ईरानी ने लिखा, ‘‘मैंने कल अपनी बेटी की एक सेल्‍फी डिलीट कर दी क्‍योंकि ए झा नाम का एक मूर्ख कक्षा में उसके ‘लुक’ को लेकर उसका मजाक उड़ा रहा था और कक्षा के अपने दोस्तों से भी कह रहा था कि वे भी उसकी मां के इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट में उसके ‘लुक’ को लेकर उसे अपमानित करें।’’

महिला एवं बाल विकास और कपड़ा मंत्री ने लिखा कि उनकी पुत्री ने उनसे पोस्ट डिलीट करने के लिए कहा, जो उन्होंने किया। उन्होंने लिखा, ‘‘मैंने उसकी बात मान ली क्योंकि मैं उसके आंसू नहीं देख सकती।’’ हालांकि, ईरानी ने कहा कि उन्होंने महसूस किया कि पोस्ट डिलीट करने के उनके कदम से गलत व्यक्ति को ‘‘ताकत’’ मिली। ईरानी ने अपनी पुत्री की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि वह मुकाबला करेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरी पुत्री एक अच्छी खिलाड़ी है, वह लिम्‍का बुक्स की एक रिकार्डधारी, कराटे में ब्‍लैक बेल्‍ट है और उसे विश्‍व चैम्पियनशिप में दो बार कांस्‍य पदक मिल चुके हैं। वह बहुत ही प्‍यारी बेटी है और हां बहुत सुंदर भी है।’’ उन्होंने अंत में एक दिल के आकार का इमोजी लगाते हुए लिखा, ‘‘तुम जितना भी परेशान करो, वह मुकाबला करेगी। वह जोइश ईरानी है और मुझे उसकी मां होने पर गर्व है।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत