1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. इस ट्रेन की टिकट बुकिंग पर मिल रही है 50% तक की छूट, ऐसे उठाएं लाभ

इस ट्रेन की टिकट बुकिंग पर मिल रही है 50% तक की छूट, ऐसे उठाएं लाभ

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 14, 2020 11:36 am IST,  Updated : Oct 14, 2020 11:36 am IST

IRCTC आपके लिए आकर्षक ऑफर लाया है। यह ऑफिर Buddhist Circuit Train की टिकट बुकिंग से जुड़ा है।

इस ट्रेन की टिकट बुकिंग पर मिल रही है 50% तक की छूट- India TV Hindi
इस ट्रेन की टिकट बुकिंग पर मिल रही है 50% तक की छूट Image Source : WWW.IRCTCBUDDHISTTRAIN.COM

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के कारण पैदा हुए हालातों को काबू करने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन में लोगों को घर पर रहना पड़ा है। ऐसे में अब जब लॉकडाउन के नियमों में ढील दे दी गई है और सब कुछ धीरे-धीरे सामान्य होने लगा है, तो लोगों को घर से बाहर घूमने की भी इच्छा होने लगी है। अगर आप भी घूमने के लिए बाहर निकलना चाहते हैं तो IRCTC आपके लिए आकर्षक ऑफर लाया है।

क्या है टिकट बुकिंग पर ऑफिर?

IRCTC के ऑफर के अनुसार, Buddhist Circuit Train में एक टिकट बुकिंग करने पर उसके साथ में दूसरे टिकट की आधी कीमत ही चुकानी होगी यानि अगर आप इस ट्रेन में बुकिंग कराते हैं तो आपके साथ यात्रा कर रहे साथी को सिर्फ 50 फीसदी किराया ही देना पड़ेगा। यह ऑफर केवल भारतीय नागरिकों के लिए ही है, विदेशियों के लिए नहीं है।

कहां-कहां जाती है Buddhist Circuit Train?

Buddhist Circuit Train में बुकिंग कराकर आप देश में महात्मा बुद्ध से जुड़ी ऐतिहासिक जगहों पर घूमने जा सकते हैं। यह ट्रेन आपको दिल्ली से चलकर बोधगया, राजगिरी और नालंदा, वाराणसी, गोरखपुर, लंबिनी, कुशीनगर, गोंडा और आगरा ले जाती है। यहां आप महात्मा बुद्ध से जुड़ी ऐतिहासिक जगहों को देख पाएंगे।

क्या हैं ट्रेन का शेड्यूल? 

इस ट्रेन के मार्च 21 तक के शेड्यूल के अनुसार, यह ट्रेन 24 अक्टूबर, 7 और 21 नवंबर, 5 और 19 दिसंबर, दो जनवरी, 16 जनवरी और 30 जनवरी 2021, 13 और 27 फरवरी 2021 तथा 13 मार्च 2021 को दिल्ली से रवाना होगी। ट्रेन की बुकिंग करते समय आप अपने हिसाब से बोर्डिंग प्वाइंट चुन सकते हैं।

कैसे बुक करें टिकट?

आप टिकटों की बुकिंग  https://irctcbuddhisttrain.com से कर सकते हैं। यहां आपको ट्रेन से जुड़ी बाकि जानकारियों भी आराम से मिल जाएंगी। वेबसाइट पर ट्रेन की पूरी यात्रा और उससे जुड़ी सभी बातें विस्तार से बताई गई हैं। जब भी आप बुकिंग करें उन बातों को जरूर पढ़े लें।

कितना होगा ट्रेन का किराया?

इस ट्रेन की एसी फस्ट क्लास में एक यात्री का एक दिन का किराया 165 डॉलर है। अगर पूरा इसका पूरा पैकेज लेते हैं तो वह आपको 1155 डॉलर प्रति व्यक्ति पड़ेगा। वहीं, सेकेंड एसी क्लास में सफर के लिए एक व्यक्ति का एक दिन का किराया 135 डॉलर है जबकि पूरे पैकेज के लिए आपोक 945 डॉलर किराया देना होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।