1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. क्या ISIS आतंकवादी भारत के लिए खतरे की घंटी'

क्या ISIS आतंकवादी भारत के लिए खतरे की घंटी'

 Written By: Manoj Sharma
 Published : Jul 05, 2015 04:31 pm IST,  Updated : Aug 01, 2017 03:14 pm IST

नई दिल्ली: पाक अधिकृत कश्मीर में ISIS की गतिविधियां क्या भारत के लिए खतरे की घंटी नहीं हैं? बताया जाता है कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में ISIS के 200-250 आतंकवादी घात लगाकर बैठे हैं कि कब मौका मिले और

ISIS आतंकवादी भारत के लिए...- India TV Hindi
ISIS आतंकवादी भारत के लिए खतरे की घंटी हैं

नई दिल्ली: पाक अधिकृत कश्मीर में ISIS की गतिविधियां क्या भारत के लिए खतरे की घंटी नहीं हैं? बताया जाता है कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में ISIS के 200-250 आतंकवादी घात लगाकर बैठे हैं कि कब मौका मिले और वे भारत में प्रवेश करें। उनका दुस्साहस इसलिए भी अधिक खतरनाक है कि आतंकवादीयह अच्छी तरह से जानते हैं कि भारतीय सेना उन्हें अपनी सीमा मेंप्रवेश नहीं करने देगी। दरअसल आतंकवादी दर्जनों स्थानों सेभारत में प्रवेश करने की साजिश रच रहे हैं।

क्या हैं वह साजिशें और क्या हो सकते हैं भारत को उनसे ख़तरे। आइये विस्तार से समझते हैंं।

कश्मीर में फहराए गए ISIS के झंडे

कुछ भ्रमित लोगों द्वारा कश्मीर में ISIS के झंडे फहराने की खबरें पिछले कुछ समय से अक्सर आती रहती हैं। इसके अलावा भारतीय सुरक्षा एजेंसियों का यह खुलासा कि हैदराबाद जेल में बंद इंडियन मुजाहिदीन का आतंकी यासीन भटकल फोन पर अपनी पत्नी जाहिदा को यह दिलासा देता सुना गया कि वह सीरियाई ISIS दोस्तों की मदद से जल्द ही जेल से बाहर आ जाएगा।

आगे पढ़िए- क्या कर रहा है ISIS?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत