1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. क्या आतंकवादी बनाने के लिए धर्म परिवर्तन किया जा रहा है? इंडिया टीवी पर बड़ी बहस

क्या आतंकवादी बनाने के लिए धर्म परिवर्तन किया जा रहा है? इंडिया टीवी पर बड़ी बहस

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 18, 2017 05:36 pm IST,  Updated : Aug 18, 2017 07:40 pm IST

ऐसे मामले और सबूत पहली बार सामने आए हैं जिनमें इस बात की तस्दीक होती है कि दुनिया का सबसे ख़तरनाक आतंकी संगठन ISIS हिंदुस्तान में लव जिहाद के नाम पर हिंदू लड़कियों को बरगलाकर उन्हें आतंकी बना रहा है।

LOVE JIHAD- India TV Hindi
LOVE JIHAD Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली:  ऐसे मामले और सबूत पहली बार सामने आए हैं जिनमें इस बात की तस्दीक होती है कि दुनिया का सबसे ख़तरनाक आतंकी संगठन ISIS हिंदुस्तान में लव जिहाद के नाम पर हिंदू लड़कियों को बरगलाकर उन्हें आतंकी बना रहा है। धर्म परिवर्तन करके मुस्लिम बनाई गई केरल की हिंदू लड़की अखिला उर्फ हदिया का मामला तो सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है, जिसकी जांच सुप्रीम कोर्ट ने NIA के हवाले कर दी है।

हिंदू से मुस्लिम बनी केरल के त्रिरुवनंतपुरम की निमिषा उर्फ फातिमा का तो अब तक पता नहीं चल पाया है। आखिरी बार उसकी लोकेशन अफगानिस्तान पाई गई। आज इंडिया टीवी पर हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई और जैन धर्म के धर्मगुरु एक साथ एक मंच पर थे। सभी धर्मगुरुओं के बीच इस मसले पर बहस हुई।

जैन मुनि तरण सागर, महामंडलेश्वर नवल किशोर दास, मुस्लिम पॉलिटिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के प्रेसीडेंट डॉक्टर तसलीम अहमद रहमानी, ईसाई धर्म के जानकार और इंस्टीट्यूट ऑफ हार्मनी एंड पीस के डायरेक्टर फादर एमडी थॉमस, और सिख धर्म के जानकार सरदार परमजीत सिंह चंडोक इंडिया टीवी के मंच पर थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत