1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हेडली का बड़ा खुलासा, इशरत जहां लश्कर की आत्मघाती हमलावर थी

हेडली का बड़ा खुलासा, इशरत जहां लश्कर की आत्मघाती हमलावर थी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 11, 2016 11:17 am IST,  Updated : Feb 11, 2016 06:00 pm IST

6/11 हमले के गुनहगार डेविड कोलमैन हेडली ने बड़ा खुलासा करते हुये कहा कि साल 2004 में गुजरात में पुलिस एनकाउंटर में मारी गई इशरत जहां आत्मघाती हमलावर थी और लश्कर के लिए महिला आतंकियों की भर्ती करती थी।

ishrat jahan- India TV Hindi
ishrat jahan

मुंबई: 26/11 हमले के गुनहगार डेविड कोलमैन हेडली ने बड़ा खुलासा करते हुये कहा कि साल 2004 में गुजरात में पुलिस एनकाउंटर में मारी गई इशरत जहां आत्मघाती हमलावर थी और लश्कर के लिए महिला आतंकियों की भर्ती करती थी। हेडली ने मुंबई के मोका कोर्ट में गवाही के दौरान कहा कि इशरत जहां फिदायीन आतंकवादी थी और वो लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ी थी। हेडली ने दावा किया कि जकीउर्रहमान लखवी ने उसे मुजमिल में हुए ऑपरेशन की जानकारी दी। उस ऑपरेशन का मकसद पुलिस चेकपोस्ट पर हमला करना था। उस ऑपरेशन में लश्कर की आतंकी इशरत जहां शामिल थी।

हेडली के जरिए इशरत जहां को आत्मघाती हमलावर करार दिए जाने के बाद बीजेपी ने कांग्रेस से माफी की मांग की है। बीजेपी के नेता नलिन कोहली ने कहा कि अब उन्हें माफी मांगनी चाहिए जो तरह तरह की बातें करते थे। बता दें कि इशरत सहित 4 आतंकियों को गुजरात पुलिस ने 2004 में मुठभेड़ में मार गिराया था। इसे लेकर पुलिस पर फर्जी मुठभेड़ के आरोप लगते रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत