1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ISIS का भारतीय हैकर्स को मोटी तनख्वाह पर जॉब ऑफर

ISIS का भारतीय हैकर्स को मोटी तनख्वाह पर जॉब ऑफर

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 27, 2016 01:14 pm IST,  Updated : Jan 27, 2016 01:16 pm IST

नई दिल्ली: आतंकी संगठन ISIS धीरे धीरे अब भारत में भी अपने पांव पसारने की कोशिश कर रहा है। ISIS भारतीय हैकर्स की मदद से सरकारी वेबसाइट से जरूरी डाटा निकलवाने की कोशिश कर रहा

isis- India TV Hindi
isis

नई दिल्ली: आतंकी संगठन ISIS धीरे धीरे अब भारत में भी अपने पांव पसारने की कोशिश कर रहा है। ISIS भारतीय हैकर्स की मदद से सरकारी वेबसाइट से जरूरी डाटा निकलवाने की कोशिश कर रहा है। इसके लिए isis भारतीय हैकर्स को मोटी तनख्वाह देकर उन्हें अपनी ओर आकर्षित करने की कोशिश कर रहा है। ISIS के सदस्य ट्वीटर और फेसबुक के माध्यम से हैकर्स से बात कर रहे हैं। ISIS के सदस्य लुभावने ऑफर देकर हैकर्स से सुरक्षा एजेंसियों के डाटा उड़ाने और लोगों को ISIS में शामिल करवाने की कोशिश कर रहे हैं। यह संगठन हैकर्स को 10 हजार डॉलर दे रहा है विशेषज्ञों का कहना है कि isis की ओर से यह पहली बार हो रहा है कि वह किसी को इतने पैसे दे रहे हैं।

भारत में ऐसी बहुत सी गोपनीय कम्युनिटी है जिससे हैकर्स ISIS के सदस्यों से नियमित रूप से बात करते हैं। जांच से पता चला है कि पिछले 6 महीनों से सरकारी डाटा को चुराने के लिए हैकर्स को भारी मात्रा में पैसों की पेशकश की जा रही है। इस तरह की कीमत पहले किसी इंडियन को आज तक दी भी नहीं गई है। ऐसा माना जा रहा कि इतने पैसे देकर ISIS भारत में घुसना चाहता है। सरकारी डाटा चुराना ISIS भारत के खिलाफ रणनीति बनाना चाहता है। ISIS फेसबुक और ट्वीटर के माध्यम से अपनी कट्टर सोच के जरिए युवाओं का ब्रेनवॉश कर रहा है। भारत के कुछ हैकर्स ने ISIS के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। पिछले दिनों महाराष्ट्र में 90 से अधिक इस तरह की वेबसाइट पर पाबंदी लगाई गई है, जबकी इंटरनेट से भी कई आपत्तिजनक कन्टेंट हटाए गए हैं।

अगली स्लाइड में पढ़ें और

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत