1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. चंद्रयान 2: विक्रम लैंडर से संपर्क टूटने के बाद इसरो ने सबसे पहले किया यह ट्वीट, जानें क्या कहा?

चंद्रयान 2: विक्रम लैंडर से संपर्क टूटने के बाद इसरो ने सबसे पहले किया यह ट्वीट, जानें क्या कहा?

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 07, 2019 03:16 am IST,  Updated : Sep 07, 2019 03:22 am IST

चंद्रयान 2 की लैंडिंग पर इसरो ने ट्वीट कर कहा कि विक्रम लैंडर की लैंड करने की जो योजना बनाई गई उसके अनुसार चांद की सतह से 2.1 किमी की ऊंचाई तक सामान्य प्रदर्शन देखा गया था। इसके बाद लैंडर से ग्राउंड स्टेशनों तक संचार टूट गया। इसरो ने कहा कि डेटा का विश्लेषण किया जा रहा है।

ISRO Chairman K Sivan confirms contact with Vikram lost,...- India TV Hindi
ISRO Chairman K Sivan confirms contact with Vikram lost, data being analysed

नई दिल्ली: चंद्रयान 2 की लैंडिंग पर इसरो ने ट्वीट कर कहा कि विक्रम लैंडर की लैंड करने की जो योजना बनाई गई उसके अनुसार चांद की सतह से 2.1 किमी की ऊंचाई तक सामान्य प्रदर्शन देखा गया था। इसके बाद लैंडर से ग्राउंड स्टेशनों तक संचार टूट गया। इसरो ने कहा कि डेटा का विश्लेषण किया जा रहा है।

भारतीय अंतरिक्ष एवं अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष के. सिवन भी इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम का चंद्रमा की सतह पर उतरने की प्रक्रिया के दौरान शनिवार को उससे इसरो का संपर्क टूट गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत