1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ISRO चीफ के सिवन के नाम पर सोशल मीडिया में चल रहे अकाउंट हैं फर्जी, नहीं है उनका कोई व्यक्तिगत अकाउंट

ISRO चीफ के सिवन के नाम पर सोशल मीडिया में चल रहे अकाउंट हैं फर्जी, नहीं है उनका कोई व्यक्तिगत अकाउंट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 09, 2019 03:53 pm IST,  Updated : Sep 09, 2019 03:54 pm IST

चंद्रयान-2 से लैंडर विक्रम का संपर्क टूटने के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) और इसके प्रमुख के. सिवन के नाम पर बने फर्जी अकाउंट की भरमार आ गई है।

ISRO चीफ के सिवन के नाम पर...- India TV Hindi
ISRO चीफ के सिवन के नाम पर सोशल मीडिया में चल रहे अकाउंट हैं फर्जी

नई दिल्ली: चंद्रयान-2 से लैंडर विक्रम का संपर्क टूटने के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) और इसके प्रमुख के. सिवन के नाम पर बने फर्जी अकाउंट की भरमार आ गई है। कई सोशल मीडिया यूजर्स उनके नाम पर फेक अकाउंट्स बना रहे हैं।

इसरो ने खुद बयान जारी कर इन सोशल मीडिया अकाउंट्स को फर्जी करार दिया है। इसरो ने अपने बयान में कहा है, ''यह नोट किया गया है कि कैलाशवादिवू सिवन (के सिवन की तस्वीरों के साथ) के नाम से कई सोशल मीडिया अकाउंट्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय है। यह स्पष्ट किया डाता है कि इसरो चीफ के सिवन का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई व्यक्तिगत अकाउंट नहीं है। इसलिए ऐसे सभी खातों की सारी जानकारी प्रामाणिक नहीं है।''

इसरो के सभी आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स इस प्रकार है-

1. https://www.twitter.com/isro
2. https://www.facebook.com/ISRO
3. Youtube ISRO Official

गौरतलब है कि चन्द्रयान-2 के लैंडर विक्रम की चन्द्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग असफल होने के कारण बेहद भावुक और दुखी इसरो के प्रमुख के. सिवन को दिलासा देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें आत्मीयता से गले लगा लिया था। सिवन को गले लगाने वाली मोदी की तस्वीर और वीडियो इंटरनेट पर ‘जंगल की आग’ की तरह फैली जिसका यूजर्स ने दिल खोल कर स्वागत किया। यूजर्स ने कहा कि इस समय सवा अरब भारतीय सिवन के साथ खड़े हैं और उम्मीद जताई कि सब ठीक हो जाएगा, हमें इसरो और उसके वैज्ञानिकों पर गर्व है। देश के सभी खास-ओ-आम ने इसकी दिल खोलकर तारीफ की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत