1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. इसरो लांच करेगा विमान के आकार का प्रक्षेपण यान

इसरो लांच करेगा विमान के आकार का प्रक्षेपण यान

 Written By: IANS
 Published : May 23, 2015 06:41 am IST,  Updated : May 23, 2015 06:41 am IST

चेन्नई: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) जुलाई के मध्य तक दोबारा इस्तेमाल योग्य विमान के आकार के प्रक्षेपण यान के लघु रूप को लांच करेगा। इसरो के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। सतीश

इसरो लांच करेगा विमान...- India TV Hindi
इसरो लांच करेगा विमान के आकार का प्रक्षेपण यान

चेन्नई: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) जुलाई के मध्य तक दोबारा इस्तेमाल योग्य विमान के आकार के प्रक्षेपण यान के लघु रूप को लांच करेगा। इसरो के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। सतीश धवन स्पेस सेंटर (एसडीएससी) के निदेशक एम. वाई. एस. प्रसाद ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से फोन पर आईएएनएस से कहा, " इसरो के लिए यह बेहद अहम परीक्षण होने वाला है। विमान के आकार का एक छोटा सा प्रक्षेपण यान जुलाई के दूसरे सप्ताह के करीब लांच किया जाएगा।"

इसरो के अधिकारियों के अनुसार, इस प्रक्षेपण यान को पीएसएलवी रॉकेट पर स्थापित किया जाएगा जिसमें नौ टन ईंधन होगा।

भूतल से 70 किलोमीटर की ऊंचाई पर यह प्रक्षेपण यान, रॉकेट से अलग हो जाएगा और वापस पृथ्वी की ओर गिरने लगेगा।

इसरो के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "प्रक्षेपण यान के धरती की ओर गिरने के दौरान उसकी गति को उस पर लगे पंखों की मदद से नियंत्रित किया जाएगा। धरती की ओर लौटते हुए घर्षण के कारण पैदा होने वाली गर्मी से बचाने के लिए जरूरी रक्षात्मक टाइल्स लगाए गए हैं।"

इस प्रायोगिक प्रक्षेपण यान का वजन 1.5 टन होगा, जो वास्तविक प्रक्षेपण से कहीं कम है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत