1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. VIDEO: ग्लेशियर से गिर रहे पत्थर, अमरनाथ यात्रियों के लिए ढाल बने ITBP जवान

VIDEO: ग्लेशियर से गिर रहे पत्थर, अमरनाथ यात्रियों के लिए ढाल बने ITBP जवान

 Written By: Manish Prasad @manishindiatv
 Published : Jul 04, 2019 08:26 pm IST,  Updated : Jul 04, 2019 08:32 pm IST

अमरनाथ यात्रा का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद हर व्यक्ति आईटीबीपी के जवानों को सलाम करेगा।

ITBP jawan controlled Heavy stone from Shield in Amarnath...- India TV Hindi
ITBP jawan controlled Heavy stone from Shield in Amarnath Yatra route

नई दिल्ली: देश में एक तरफ भगवान जगन्नाथ की यात्रा चल रही है तो दूसरी तरफ अमरनाथ यात्रा चल रही है। अमरनाथ यात्रा पर गए श्रद्धालुओं की सुरक्षा का जिम्मा आईटीबीपी के जवान बखूबी निभा रहे हैं। जवान इसके लिए खुद को ढाल बनाने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं। अमरनाथ यात्रा का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद हर व्यक्ति इन जवानों को सलाम करेगा।

दरअसल यात्रा के दौरान श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए आगे बढ़ रहे थे। इसी दौरान भूस्खलन होने लगा। इस वजह से रास्ते पर बड़े-बड़े पत्थर के टुकड़े रास्ते पर तेजी से आकर गिरने लगे। वहां की सुरक्षा में तैनात आईटीबीपी के जवान ने तुरंत मोर्चा संभाला और चट्टान की तरह पत्थरों के आगे खड़े हो गए। उन्होंने अपनी जान पर खेलकर श्रद्धालुओं की रक्षा की।

आईटीबीपी के जवानों का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है और लोग जवानों की तारीफ कर रहे हैं। जवानों की मुस्तैदी और सूझबूझ की वजह से किसी भी श्रद्धालु को चोट नहीं पहुंची। वो चट्टान की तरह उनकी सुरक्षा में अपनी जान की परवाह किए बिना खड़े हो गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत