मसूरी: ITBP के जवान ने उत्तराखंड में मसूरी स्थित प्रतिष्ठित IAS Academy में अपने ही दो साथियों पर गोली चला दी, जिससे उसके एक साथी की मौत हो गई और दूसरा जवान बुरी तरह से घायल हो गया। आरोपी जवान इसके बाद घटनास्थल से भाग गया।
इस घटना के बाद ITBP ने IAS Academy में गार्ड ड्यूटी पर तैनात पूरी यूनिट को बदलकर दूसरी यूनिट भेजने का फैसला किया है।