1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आईटीबीपी के अबतक 45 जवान कोरोना वायरस पॉजिटिव

आईटीबीपी के अबतक 45 जवान कोरोना वायरस पॉजिटिव

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 05, 2020 03:57 pm IST,  Updated : May 05, 2020 04:16 pm IST

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के 45 कर्मियों को अब तक कोरोना वायरस के लिए पॉजिटिव पाया गया है। दिल्ली में 43 को आंतरिक सुरक्षा के लिए तैनात किया गया था और 2 को दिल्ली पुलिस के साथ लॉ एंड ऑर्डर ड्यूटी के लिए तैनात किया गया था।

ITBP's 45 jawan infected with coronavirus positive so far- India TV Hindi
ITBP's 45 jawan infected with coronavirus positive so far

नई दिल्ली: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के 45 कर्मियों को अब तक कोरोना वायरस के लिए पॉजिटिव पाया गया है। दिल्ली में 43 को आंतरिक सुरक्षा के लिए तैनात किया गया था और  2 को दिल्ली पुलिस के साथ लॉ एंड ऑर्डर ड्यूटी के लिए तैनात किया गया था। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस ने इसकी जानकारी दी। इससे पहले हाल ही में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के पांच जवान कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे और पिछले कुछ दिनों में कम से कम 90 अन्य को पृथक-वास में रखा गया था।

सीमा की रक्षा करने वाले इस बल में पहली बार संक्रमण के मामले आए थे। अधिकारियों ने बताया था कि राष्ट्रीय राजधानी के टिगरी क्षेत्र में आवश्यक सेवा में तैनात तीन जवान संक्रमित पाए गए और उन्हें दिल्ली के एक केंद्र में पृथक-वास में रखा गया है। वहीं बल के 50वीं बटालियन के संक्रमित एक उप निरीक्षक और एक हेड कांस्टेबल को दो दिन पहले हरियाणा के झज्जर में एम्स भेजा गया है। 50वीं बटालियन दिल्ली में कानून व्यवस्था संबंध में दिल्ली पुलिस के साथ तैनात है। कम से कम 90 कर्मी पृथक-वास में रखे गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत