1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. J&K: श्रीनगर में पेट्रोल बम हमले में सीआरपीएफ जवान घायल

J&K: श्रीनगर में पेट्रोल बम हमले में सीआरपीएफ जवान घायल

 Reported By: IANS
 Published : Nov 27, 2017 06:51 pm IST,  Updated : Nov 27, 2017 06:52 pm IST

पेट्रोल बम हमले में सोमवार को यहां केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का एक जवान घायल हो गया...

petrol bomb attack- India TV Hindi
petrol bomb attack

श्रीनगर: पेट्रोल बम हमले में सोमवार को यहां केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का एक जवान घायल हो गया। पुलिस ने कहा कि सफा कदल शहर में सीआरपीएफ के जवान पर हमला किया गया।

पुलिस अधिकारी ने कहा, "श्रीनगर के सफा कदल इलाके में कानून एवं व्यवस्था को बनाए रखने के लिए तैनात किए गए सीआरपीएफ के जवान पर असामाजिक तत्वों ने पेट्रोल बम फेंका जिसके कारण उन्हें मामूली चोटें आईं।"

अलगाववादी नेताओं द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन को खत्म करने के लिए अधिकारियों ने सोमवार को सफा कदल में प्रतिबंध लगाया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत