1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. J&K: शोपियां में आतंकियों ने की भाजपा के युवा नेता की हत्या, गला कटा शव मिला

J&K: शोपियां में आतंकियों ने की भाजपा के युवा नेता की हत्या, गला कटा शव मिला

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 02, 2017 08:00 pm IST,  Updated : Nov 02, 2017 09:13 pm IST

दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों ने भाजपा के एक युवा नेता की आज हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गौहर हुसैन भट (30) का शव किल्लूर में एक बाग से बरामद हुआ

murder- India TV Hindi
murder

शोपियां: दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों ने भाजपा के एक युवा नेता की आज हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गौहर हुसैन भट (30) का शव किल्लूर में एक बाग से बरामद हुआ। आतंकवादियों ने उनकी हत्या की है।

भट का गला रेता हुआ पाया गया। वह शोपियां में बोंगम के रहने वाले थे। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने एक मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। इस बीच भाजपा के एक पदाधिकारी ने कहा कि मृतक पार्टी से संबद्ध थे।

कश्मीर के लिए पार्टी के मीडिया प्रभारी अलताफ ठाकुर ने कहा कि भट भाजपा की युवा शाखा की जिला इकाई के प्रमुख थे। गौरतलब है कि घाटी में पिछले दिनों कई नेताओं को निशाना बना कर हमले किए गए थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत